

कांग्रेस नेता संदीप पटवाल और ज्येष्ठ प्रमुख नवनीत रावत ने किया उद्घाटन, युवाओं में दिखा उत्साह

स्थान: थराली (चमोली)
विकासखंड थराली के अंतर्गत सोल क्षेत्र के डुंग्री ग्रामसभा में तीन दिवसीय खेल महोत्सव का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन कांग्रेस नेता संदीप पटवाल और ज्येष्ठ प्रमुख नवनीत रावत ने रिबन काटकर किया।


इस तीन दिवसीय आयोजन में वॉलीबॉल और कैरम प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। अभी तक वॉलीबॉल प्रतियोगिता में 11 टीमों ने भागीदारी की है। नवयुवक मंगल दल के अध्यक्ष ने बताया कि वॉलीबॉल विजेता टीम को ₹11,000 नकद पुरस्कार और ट्रॉफी दी जाएगी, वहीं कैरम प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को ₹2,100 तथा चमचमाती ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।




मुख्य अतिथि संदीप पटवाल ने कहा कि “इस प्रकार के खेल आयोजनों से युवाओं की प्रतिभा निखरती है। सोल क्षेत्र में स्थायी खेल मैदान का निर्माण होना चाहिए ताकि यहां के युवा राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना सकें।”

वहीं नवनीत रावत ने कहा कि क्षेत्र के युवाओं को इस तरह जोश और उमंग के साथ खेलते देखना प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि सोल क्षेत्र के विकास और खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए वह हरसंभव प्रयास करेंगे।




खेल महोत्सव का आयोजन क्रिकेट कमेटी के अध्यक्ष पूरन मिश्रा, उपाध्यक्ष सूरज सोलियाल, बलबीर राणा, अभिषेक मिश्रा, योगेंद्र राता, कुंवर सिंह राणा, कुंवर सिंह राता और संतोष मिश्रा सहित अन्य युवाओं द्वारा किया जा रहा है।
इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य मंगला देवी, सामाजिक कार्यकर्ता हीरालाल, विजयपाल भारती, महावीर सोलियाल, राजेंद्र सिंह राणा, प्रताप राम सोलियाल और कलम सिंह बिष्ट सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।





