राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कैंची धाम में बाबा नीम करौरी महाराज के किए दर्शन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कैंची धाम में बाबा नीम करौरी महाराज के किए दर्शन

स्थान: नैनीताल।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज नैनीताल दौरे के दौरान प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचीं, जहां उन्होंने बाबा नीम करौरी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए धाम परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे।

राष्ट्रपति मुर्मू ने भारी सुरक्षा के बीच मंदिर के सभी स्थलों के दर्शन किए। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कुछ समय के लिए भक्तों का प्रवेश रोक दिया गया था। राष्ट्रपति के दर्शन के बाद मंदिर को दोबारा सामान्य श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया

इसके पश्चात राष्ट्रपति कुमाऊं विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी, जहां वे मैडल विजेताओं को सम्मानित करेंगी

इस मौके पर उनके साथ उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह, कुमाऊं मंडल आयुक्त, आईजी, डीएम, एसएसपी सहित केंद्र और राज्य की सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी भी मौजूद रहे।