राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का उत्तराखंड दौरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का उत्तराखंड दौरा

स्थान- नैनीताल/हल्द्वानी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज राजभवन के मुख्य द्वार का शिलान्यास किया। इसके बाद उन्होंने मां नयना देवी मंदिर में दर्शन किए और फिर कैंची धाम के लिए रवाना हुईं, जहां उन्होंने बाबा नीब करौली महाराज के दर्शन किए।

दोपहर 11:25 से 12:50 तक राष्ट्रपति कुमाऊँ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी और प्रतिभाग करेंगी।

समारोह के उपरांत राष्ट्रपति हल्द्वानी आर्मी हेलीपैड के लिए रवाना होंगी, जहां से वे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।

इस दौरान पूरे मार्ग पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं और प्रशासन पूरी तरह हाई अलर्ट पर है।