चंपावत में नाबालिग से छेड़छाड़ के विरोध में हंगामा, व्यापारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

चंपावत में नाबालिग से छेड़छाड़ के विरोध में हंगामा, व्यापारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

स्थान – चंपावत
रिपोर्ट – लक्ष्मण बिष्ट

रविवार को चंपावत में एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ के मामले ने तूल पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी समुदाय विशेष से संबंध रखता है, जिसके बाद सोमवार को हिंदूवादी संगठनों और व्यापारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।

व्यापार संघ अध्यक्ष विकास साह के नेतृत्व में व्यापारियों ने डीएम मनीष कुमार को ज्ञापन सौंपा, जिसमें कई प्रमुख मांगें रखी गईं —

  • समुदाय विशेष के लोगों का शत प्रतिशत सत्यापन,
  • अपराधिक रिकॉर्ड वाले व्यक्तियों को जिलाबदर करने,
  • मंगलवार को मांस बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध,
  • हाल ही में हुई चोरी की घटना का जल्द खुलासा,
  • और सत्यापन होने तक संदिग्ध दुकानों को बंद रखने की मांग शामिल है।

जिलाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

वहीं, आज चंपावत बाजार में समुदाय विशेष की कई दुकानें बंद रहीं। इस दौरान व्यापार संघ महामंत्री हरीश सक्टा, नंदन तड़ागी, हिमेश कलखुड़िया समेत कई लोग मौजूद रहे।

मामले को लेकर पुलिस और प्रशासन स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं ताकि कानून-व्यवस्था में कोई बाधा न आए