

स्थान:चंपावत
रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट

जिले में जिलाधिकारी मनीष कुमार की पहल पर शुरू हुआ ‘जनता मिलन कार्यक्रम’ अब लोगों के बीच उम्मीद की नई किरण बन गया है। हर सोमवार को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में डीएम स्वयं जनता की समस्याएं सुनते हैं और मौके पर ही उनके समाधान के निर्देश देते हैं।





डीएम मनीष कुमार की इस जनसरोकार से जुड़ी पहल ने उन्हें जनता के बीच लोकप्रिय बना दिया है। हर सप्ताह कार्यक्रम में भाग लेने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। लोग खुले दिल से अपनी समस्याएं रख रहे हैं, वहीं अधिकारियों को निर्देशित कर तुरंत समाधान भी कराया जा रहा है।

सोमवार को आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में जिलेभर से कुल 78 जनसमस्याएं प्राप्त हुईं — जिनमें पेयजल, सड़क, आधार, शिक्षा, आपदा राहत और अन्य विभागीय विषयों से जुड़ी शिकायतें शामिल रहीं। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को त्वरित और प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।




डीएम मनीष कुमार ने कहा कि —
“यह मुख्यमंत्री जी का जिला है और मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार चंपावत को आदर्श जनपद बनाना हमारा लक्ष्य है। जनता मिलन का उद्देश्य यही है कि लोगों को दफ्तर-दफ्तर न भटकना पड़े, बल्कि एक ही मंच पर उनकी समस्याओं का समाधान हो।”
जनता मिलन में कई लोगों की समस्याओं के निस्तारण पर उपस्थित नागरिकों ने संतोष जताया और कहा —

“डीएम हो तो ऐसा… जो जनता की आवाज़ को सुनकर तत्काल कार्रवाई करे।”
इस जनसुनवाई कार्यक्रम ने न केवल शासन-प्रशासन के बीच की दूरी घटाई है बल्कि चंपावत में जनभागीदारी आधारित सुशासन की दिशा में एक नई मिसाल पेश की है।





