राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हल्द्वानी में भव्य स्वागत, नैनीताल राजभवन के 125 वर्ष समारोह में होंगी शामिल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हल्द्वानी में भव्य स्वागत, नैनीताल राजभवन के 125 वर्ष समारोह में होंगी शामिल

रिपोर्ट: ललित जोशी

नैनीताल।

सरोवर नगरी नैनीताल से पूर्व जनपद के प्रवेश द्वार हल्द्वानी पहुंचने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, महापौर गजराज सिंह बिष्ट, कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत, एडीजी कानून एवं व्यवस्था वी. मुरुगेशन, आईजी कुमाऊँ ऋद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी., एसएसपी अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने राष्ट्रपति का स्वागत किया।

हल्द्वानी में स्वागत समारोह के बाद राष्ट्रपति मुर्मू नैनीताल स्थित राजभवन के लिए रवाना हुईं, जहाँ वे राजभवन की स्थापना के 125 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में भाग लेंगी।

कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं, वहीं राजभवन में ऐतिहासिक आयोजन की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।