

रिपोर्ट: इलम सिंह चौहान
लोकेशन: विकासनगर

विकासनगर में आज सुबह सरकारी अस्पताल के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक ने राह चलती महिला की सोने की बाली झपट ली और भागने लगा। लेकिन मौके पर मौजूद एक राहगीर की सतर्कता से आरोपी ज्यादा दूर नहीं जा सका।




जानकारी के अनुसार, एक महिला अस्पताल के पास से गुजर रही थीं कि अचानक एक युवक उनके कान से बाली झपटकर भाग गया। महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग तुरंत हरकत में आए। इस बीच, एक युवक ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी का पीछा किया और कुछ दूरी पर पकड़ लिया।




सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

गनीमत रही कि झपटमारी की इस घटना में महिला को कोई गंभीर चोट नहीं आई।
स्थानीय लोगों ने राहगीर की बहादुरी की सराहना करते हुए कहा कि उसकी सतर्कता से एक बड़ी वारदात टल गई।




