आज का राशिफल जानिए क्या कहती हैं आपकी राशियाँ

आज का राशिफल जानिए क्या कहती हैं आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव – सामाजिक और सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में आपके विचारों को विशेष प्राथमिकता मिलेगी। दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में बहुत ही अनुकूल रहेंगी। युवाओं को कोई मन मुताबिक कार्य बनने से सुकून मिलेगा। किसी मनोरंजन यात्रा का प्रोग्राम भी बन सकता है। आपकी सामाजिक पहचान बढ़ेगी और आत्मविश्वास मजबूत होगा। रुके हुए कार्यों में तेजी आएगी।
नेगेटिव – अचानक ही कोई ऐसा खर्चा भी सामने आएगा जिस पर कटौती करना संभव नहीं हो सकेगा। संतान का व्यवहार और हरकतें आपकी चिंता का कारण बन सकते हैं। समस्याओं का समाधान शांतिपूर्ण तरीके से निकालना उचित रहेगा। जल्दबाजी में फैसले न लें।

करियर – व्यवसाय संबंधी नई योजनाएं और उपक्रम करने की जरूरत है। वर्तमान परिस्थितियों की वजह से मंदी का असर आपके व्यवसाय पर भी पड़ा है, इसलिए हिम्मत बनाए रखें। नौकरीपेशा लोगों के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। उच्चाधिकारियों की भी कृपा दृष्टि रहेगी, जिससे प्रगति के योग हैं।
लव – परिवार जनों के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। किसी नजदीकी संबंधी द्वारा शुभ सूचना मिलने से खुशी भरा वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
हेल्थ – थकान और कमजोरी रहेगी। उचित खानपान और आराम पर ध्यान देना जरूरी है। सक्रियता बनाए रखें।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 4

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव – आज का दिन सुखद रहेगा। निवेश करना है, तो आपको किसी मित्र द्वारा कोई बेहतरीन सुझाव मिल सकता है। पुरानी गलतियों से सीख कर आज आप कुछ बेहतरीन नीतियों पर विचार करेंगे। पारिवारिक सदस्यों का भी सहयोग बना रहेगा। आपकी बुद्धिमत्ता से कार्य बनेंगे।
नेगेटिव – दोपहर बाद स्थिति कुछ बदल सकती है। ऐसा लगेगा जैसे परिस्थितियां हाथ से निकलती जा रही हैं। आपको धैर्य और संयम से समस्या को काबू में कर लेना चाहिए। घर परिवार के कार्य में अत्यधिक व्यस्तता के कारण स्वयं पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। मानसिक तनाव से बचें।

करियर – व्यवसाय में कुछ उतार-चढ़ाव रहेंगे। आपकी मेहनत से साथ ही साथ समाधान भी मिलते जाएँगे। साझेदारी करने की योजना है, तो पुनर्विचार जरूर करें। नौकरी में अधिकारियों के सामने अपनी बात व्यवस्थित तरीके से रखना जरूरी है, इससे प्रगति होगी।
लव – परिवार जनों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। दांपत्य जीवन में विश्वास बढ़ेगा।
हेल्थ – रक्तचाप तथा हृदय रोगी वर्तमान मौसम में अपना विशेष ध्यान रखें। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी। संतुलित आहार लें।
भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 1

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव – घर से संबंधित अपनी जिम्मेदारियों को बहुत ही संजीदगी और गंभीरता से निभाएंगे। आपके विचारों को विशेष स्थान भी मिलेगा। बच्चों की उपलब्धि को लेकर कोई सुखद समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आप बहुत ही सशक्त महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
नेगेटिव – आपको ध्यान रखना चाहिए कि किसी भी संबंधी अथवा पड़ोसी के साथ वाद-विवाद जैसी स्थिति न बने। भावनाओं में आकर कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें। किसी को भी कोई वादा करने से पहले अपनी क्षमता का जरूर ध्यान रखें। अहंकार से दूर रहें।

करियर – व्यवसाय में पिछले कुछ समय से चल रही योजनाओं को क्रियान्वित करने का अनुकूल समय है। व्यावसायिक कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। अपना कोई भी प्लान किसी के समक्ष जाहिर न करें। संभव हो, तो ऑफिशियल यात्रा को टाल दें। मेहनत का शुभ फल मिलेगा।
लव – कोई खुशखबरी मिलने से घर का वातावरण बेहतरीन हो जाएगा। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में न पड़ें। दांपत्य जीवन में शांति रहेगी।
हेल्थ – प्रदूषण और वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखें। अपना रोग प्रतिरोधक तंत्र मजबूत बनाएँ। सावधानी बरतें।
भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 5

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव – इस समय भविष्य संबंधी कोई भी योजना न बनाकर वर्तमान गतिविधियों पर ध्यान दें। फायदेमंद स्थितियां बन रही हैं। संपत्ति की खरीद-फरोख्त संबंधी रुका हुआ कार्य भी संपन्न हो जाएगा। विद्यार्थियों को अपने किसी प्रोजेक्ट से संबंधित बेहतरीन उपलब्धि मिलेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा।
नेगेटिव – दूसरों के मामले में हस्तक्षेप न करें और न ही बिन मांगे सलाह दें। किसी प्रकार की बदनामी आपके सिर पड़ सकती है। किसी भी विशेष मुद्दे पर निर्णय लेने से पहले परिवार जनों की राय अवश्य लें। आर्थिक लेन-देन में सावधान रहें।

करियर – कार्य क्षेत्र में वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान केंद्रित रखें। इस समय अपने काम की गुणवत्ता को और अधिक बेहतर करना जरूरी है। साझेदारी करने की योजना है, तो तुरंत निर्णय लें। नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त कार्यभार की वजह से तनाव रह सकता है, धैर्य रखें।
लव – आपको जीवन साथी तथा परिवार जनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नजदीकियाँ बढ़ेंगी। रिश्तों में खुशी और विश्वास रहेगा।
हेल्थ – स्वास्थ्य के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बिल्कुल न बरतें। नियमित रूप से व्यायाम और योग पर भी ध्यान दें। सक्रिय और ऊर्जावान रहें।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 8

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव – ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है। आपकी आर्थिक योजनाएँ आसानी से फलीभूत होंगी, जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा। रोजमर्रा के व्यस्तता से राहत पाने के लिए कुछ समय किसी एकांत वातावरण में व्यतीत करें। आपको भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
नेगेटिव – आलस्य में आकर किसी भी काम को टालने की कोशिश न करें। बहसबाजी की वजह से संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। लापरवाही और लेटलतीफी जैसी नकारात्मक बातों को लगाम दें। कोई भी निर्णय तुरंत ही लेने का प्रयास करें। गुस्से पर नियंत्रण रखें।

करियर – कार्यक्षेत्र में इस समय बहुत अधिक कार्यभार रहेगा। किसी नई जिम्मेदारी की वजह से व्यस्तता बनी रहेगी। नौकरी में परिस्थितियों में कुछ बदलाव आएगा। आज कोई भी ऑफिशियल यात्रा न करें। मेहनत और समर्पण से सफलता मिलेगी।
लव- पति-पत्नी एक दूसरे के प्रति प्रेम और सहयोग की भावना बनाए रखें। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान रखें। रिश्तों में गहराई आएगी।
हेल्थ – आप स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे। फिर भी सावधानी बरतते हुए खान-पान और दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। सकारात्मकता बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग: आरेंज, भाग्यशाली अंक: 3

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव – आज किसी पारिवारिक समस्या का समाधान मिलने से राहत मिलेगी। आप अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन करेंगे। अपने व्यक्तिगत कार्यों को पूरा करने के लिए स्वार्थी होना पड़े, तो कुछ भी अनुचित नहीं है। भविष्य संबंधी योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए समय अनुकूल है। आत्मविश्वास बढ़ेगा।
नेगेटिव – किसी वजह से मन असंतुलित रह सकता है। सामाजिक कार्यों के साथ-साथ पारिवारिक गतिविधियों पर भी ध्यान देना जरूरी है। माता-पिता का मान-सम्मान बनाए रखें। कोई नजदीकी संबंधी ही आपकी मुसीबत का कारण भी बन सकता है, सतर्क रहें।

करियर – व्यवसाय में अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए समय बेहतर है। नए अनुबंध मिलेंगे। प्रभावशाली लोगों द्वारा भी आपको उचित मदद मिल सकती है। साझेदारी संबंधी व्यवसाय शुरू करने की योजना है, तो पेपर वर्क अच्छी तरह कर लें। करियर में प्रगति के योग हैं।
लव – वैवाहिक संबंध खुशनुमा रहेंगे। पारिवारिक वातावरण सुख-शांति से परिपूर्ण रहेगा। प्रेम प्रसंगों में भावनात्मक नजदीकियाँ बढ़ेंगी। रिश्तों में सामंजस्य रहेगा।
हेल्थ – तनाव और थकान की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। उचित आराम लें तथा सकारात्मक माहौल बनाकर रखें। योग पर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 5

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव – सामाजिक अथवा सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में भी जरूर अपना योगदान दें। इससे संपर्क बढ़ेंगे तथा आपकी पहचान भी बढ़ेगी। घर के रखरखाव तथा सुख-सुविधा संबंधी चीजों की खरीदारी में बेहतरीन दिन व्यतीत होगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई से संबंधित कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि भी मिलेगी। खुशी और संतुष्टि रहेगी।
नेगेटिव – अपने विचारों में सहजता बनाकर रखें। गुस्सा और अहंकार आपके काम बिगाड़ सकते हैं। इसलिए समय अनुसार अपने स्वभाव में बदलाव लाएँ। फिजूलखर्ची से परहेज करें तथा बजट का ध्यान रखें। धन का लेनदेन सावधानी से करें।

करियर – घर के साथ-साथ कार्य क्षेत्र में भी व्यस्तता बनी रहेगी। कर्मचारियों की वजह से सभी काम सुचारू रूप से चलते रहेंगे। मार्केटिंग व्यवसाय में कार्यरत लोगों को अपना कोई लक्ष्य हासिल करने में सफलता मिलेगी। मेहनत का शुभ फल मिलेगा।
लव – पति-पत्नी का एक दूसरे के प्रति सहयोग की भावना रहेगी। इससे आपसी संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
हेल्थ – अत्यधिक कार्यभार को अपने ऊपर न लें। सर्वाइकल और सिरदर्द जैसी समस्या से बचने के लिए नियमित व्यायाम और योगा जरूर करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 7

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव – भाग्य आपके पक्ष में है। आप खुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। आपके पूर्व नियोजित कार्य समय से पहले ही पूरे हो सकते हैं। पिछले कुछ समय से चल रही कोई नकारात्मक परिस्थिति आज किसी मित्र की सहायता से संभल जाएगी। आत्मविश्वास और साहस बढ़ेगा।
नेगेटिव – व्यवहारिक बनें तथा भावुकता और उदारता जैसी कमजोरियों पर काबू रखें। ध्यान रखें, कि कुछ लोग आपकी इन बातों का नाजायज फायदा भी उठा सकते हैं। फालतू कार्यों में अपना समय बर्बाद न करें। खर्चे अभी बरकरार रहेंगे, सतर्क रहें।

करियर – व्यवसाय में कोई भी निर्णय लेते समय किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह व मार्गदर्शन लेना जरूरी है। शेयर बाजार तथा तेजी मंदी से ताल्लुक रखने वाले लोग सावधानी बरतें। निजी नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज काम की अधिकता रह सकती है। मेहनत करें।
लव- घर-परिवार में सामंजस्य पूर्ण माहौल रहेगा। इस बात से सावधान रहें, कि प्रेम संबंधों के उजागर होने से घर में कुछ तनाव भी रह सकता है।
हेल्थ – सर्वाइकल अथवा कंधों के दर्द से परेशान रहेंगे। इस समय व्यायाम और योगा को अपनी दिनचर्या में शामिल करना जरूरी है। उचित इलाज लें।
भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 3

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव – ग्रह गोचर अनुकूल है। यह आपको हर परिस्थिति में आसानी से हल निकालने की क्षमता प्रदान करेगा। दूसरों से सलाह देने के बजाय अपने निर्णय को ही प्राथमिकता दें। इस समय किसी संपत्ति अथवा पॉलिसी में निवेश करना भविष्य में फायदेमंद भी साबित होगा। आत्मबल बढ़ेगा।
नेगेटिव – दिन भर व्यस्तता की वजह से थकान और चिड़चिड़ापन महसूस कर सकते हैं। अपने ऊपर ज्यादा जिम्मेदारियां न लें तथा अपनी क्षमता के अनुसार ही कार्य करें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आलस्य से बचें।

करियर – कारोबार संबंधी अपनी फाइल या पेपर सुव्यवस्थित रखें। शेयर बाजार, कमोडिटी आदि में सोच-समझकर निवेश करना जरूरी है। कोई सरकारी मामला अटका हुआ है, तो उसे किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से हल करने की कोशिश करें। ऑफिशियल गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी।
लव – घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में आपसी सामंजस्य बनाए रखने के लिए एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। रिश्तों में गहराई आएगी।
हेल्थ – सिर दर्द, माइग्रेन की समस्या परेशान कर सकती है। तनाव के कारणों से खुद को बचाएँ। धैर्य और शांति बनाए रखें।
भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 1

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव – कुछ समय अनुभवी तथा वरिष्ठ लोगों के सानिध्य में भी व्यतीत करें। इससे आपकी विचारधारा में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। आप मुश्किल समय को भी सहज तरीके से अनुकूल बना लेंगे। विवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता भी आने की संभावना है। ज्ञान और बुद्धिमत्ता बढ़ेगी।
नेगेटिव – दोपहर बाद कोई चिंताजनक स्थिति बन सकती है, जिसकी वजह से किसी नजदीकी संबंधी के साथ कहासुनी होना भी संभव है। इस समय शांत बने रहना ही उचित है। उत्तेजना से समस्या और अधिक बढ़ सकती है। प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को ज्यादा केंद्रित होने की जरूरत है।

करियर – व्यावसायिक गतिविधियों को बेहतर बनाने में कुछ खास लोगों का सहयोग मिलेगा। फोन कॉल द्वारा कोई महत्वपूर्ण सूचना भी मिलेगी। इस समय मार्केटिंग संबंधी कार्यों को स्थगित रखें। किसी बाहरी व्यक्ति की सलाह आपके लिए नुकसानदायक रह सकती है। मेहनत का शुभ फल मिलेगा।
लव – दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। अपने प्रिय मित्रों से फोन पर बातचीत पुरानी यादें ताजा करेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
हेल्थ – आपकी व्यवस्थित दिनचर्या आपको स्वस्थ और ऊर्जावान बनाकर रखेगी। कुछ समय प्रकृति के साथ भी अवश्य व्यतीत करें। सकारात्मकता बनाए रखें।
भाग्यशाली रंग: लाल भाग्यशाली अंक: 9

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव – समय अनुकूलता वाला है। गंभीरता और मेहनत से अपने कार्यों पर ध्यान दें। घर में मेहमानों के आगमन से माहौल खुशनुमा बनेगा। सभी कार्य व्यवस्थित रूप से होते जाएँगे। कोई भी विवादित मामला समय रहते सुलझ भी जाएगा। सामाजिक और पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे।
नेगेटिव – किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपने दिल दिमाग पर नियंत्रण रखें। लोगों की चिंता करने की बजाय खुद पर ध्यान दें। अपनी क्षमता से अधिक उधार लेना आपको मुश्किल में डाल सकता है। इस समय संतान को भी उचित मार्गदर्शन की जरूरत है। सोच समझकर खर्च करें।

करियर – व्यवसाय में नए अनुबंध मिलेंगे। इससे संबंधित अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने की जरूरत है। आज कहीं निवेश न ही करें तो उचित रहेगा। अपने व्यावसायिक संपर्कों को और अधिक मजबूत करें। मेहनत और समर्पण से सफलता मिलेगी।
लव – पति-पत्नी के बीच भावनात्मक संबंध मधुर रहेंगे। परिवार के साथ मनोरंजन और आमोद-प्रमोद में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। प्रेम और विश्वास बढ़ेगा।
हेल्थ – ज्यादा भागा-दौड़ी की वजह से नसों में खिंचाव और दर्द जैसी समस्या बढ़ेगी। लापरवाही न बरतें। व्यायाम तथा इलाज दोनों पर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 9

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव – किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक साबित होगी। दैनिक गतिविधियां मन मुताबिक तरीके से व्यवस्थित भी हो जाएँगी। बच्चों को अपना सानिध्य देने से उनमें आत्मविश्वास बढ़ेगा और वह अपने भविष्य को लेकर भी सजग रहेंगे। कार्य में सफलता मिलेगी।
नेगेटिव – ओवर कॉन्फिडेंस और अहंकार की वजह से मित्रों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। परिवार तथा घर के बुजुर्गों को भी आपके देखभाल की जरूरत है। इसलिए उनका भी ध्यान रखें। विद्यार्थियों को किसी विषय में दिक्कत रह सकती है। विनम्रता बनाए रखें।

करियर – कार्यक्षेत्र में ऑर्डर से संबंधित कोई शिकायत आने से नुकसान हो सकता है। इसलिए वहाँ के कर्मचारियों तथा माल की गुणवत्ता पर पूरी नजर रखें। नौकरीपेशा व्यक्ति भी ध्यान रखें। कोई काम गलत होने से उच्च अधिकारी नाराज हो सकते हैं। सतर्क रहें।
लव – पारिवारिक सदस्यों का एक साथ कुछ समय व्यतीत करने से आपसी तालमेल मजबूत होगा। प्रेम प्रसंगों में भी मधुरता रहेगी।
हेल्थ – नियमित व्यायाम और उचित खानपान आपकी मानसिक और शारीरिक ऊर्जा बनाए रखेंगे। स्वास्थ्य भी उत्तम बना रहेगा। सकारात्मकता पर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग: मेहरून, भाग्यशाली अंक: 6