उत्तरकाशी: बड़कोट में पटाखे की दुकान में आग, लोग समय रहते काबू पाए

उत्तरकाशी: बड़कोट में पटाखे की दुकान में आग, लोग समय रहते काबू पाए

स्थान : उत्तरकाशी

नगर पालिका बड़कोट में रविवार शाम करीब 6:30 बजे आईटीआई गली स्थित एक पटाखे की दुकान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, दुकान में कुछ बच्चे पटाखे फोड़ रहे थे, तभी अचानक आग लग गई और धमके होने लगे।

हालांकि, आस-पास के लोगों ने तुरंत पानी की बाल्टियां डाल कर आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

इस घटना में किसी प्रकार की जन हानि नहीं हुई, लेकिन घटना ने आसपास के लोगों को सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की याद दिला दी।

स्थानीय प्रशासन ने भी आग लगने की घटना के बाद सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश दिए हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।