


रिपोर्ट : नसीम अहमद
स्थान : अल्मोड़ा


अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान को इस सत्र से 35 नई पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) सीटों की मंजूरी मिल गई है।



इस निर्णय के बाद इस सत्र से 35 छात्र-छात्राएं संस्थान में प्रवेश ले सकेंगे।



नई सीटों के आने से कॉलेज में फैकल्टी और प्रशिक्षण व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। ये सीटें गाइनी, मेडिसिन, एनेस्थीसिया, ऑप्थल्मोलॉजी, पैराक्लिनिकल और अन्य विभागों में स्वीकृत की गई हैं।



कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सी.पी. भैसोड़ा ने बताया कि नई सीटों से राज्य में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी काफी हद तक पूरी हो सकेगी। उन्होंने कहा कि यह कदम चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।




