टेस्ट संन्यास के बाद विराट कोहली को लंबा ब्रेक, परिवार के साथ बिताया समय और फिटनेस बनी प्राथमिकता

टेस्ट संन्यास के बाद विराट कोहली को लंबा ब्रेक, परिवार के साथ बिताया समय और फिटनेस बनी प्राथमिकता

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद लंबा ब्रेक मिला। कोहली का कहना है कि यह ब्रेक उनके लिए बेहद जरूरी था और इस दौरान उन्होंने अपने परिवार और बच्चों अकाय व वामिका के साथ समय बिताया, जो उनके लिए बहुत खास अनुभव रहा।

कोहली ने फॉक्स क्रिकेट पर एडम गिलक्रिस्ट और रवि शास्त्री से बातचीत में बताया कि पिछले 15–20 सालों में उन्होंने शायद ही कभी आराम किया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल में लगातार खेलने के चलते इस ब्रेक ने उन्हें तरोताजा किया। कोहली ने कहा, “सच कहूं तो यह ब्रेक मेरे लिए बहुत फायदेमंद रहा। मैं पहले से ज्यादा फिट और मानसिक रूप से तैयार महसूस कर रहा हूं।”

उन्होंने फिटनेस को अपनी पहली प्राथमिकता बताया और कहा कि नेट्स और फील्डिंग सेशन्स में सब कुछ शानदार चल रहा है। कोहली ने जोर देकर कहा कि जब शरीर फिट और सजग होता है, तो खेल के प्रति जागरूकता अपने आप बनी रहती है।

वहीं, भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज़ खेल रही है। इस सीरीज़ के जरिए कोहली और रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर चुके हैं। दोनों ने टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल को अलविदा कह दिया था, और अब केवल वनडे फॉर्मेट में भारत के लिए खेल रहे हैं।

हालांकि, कोहली की वापसी उतनी आसान नहीं रही। पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे में कोहली बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की गेंद पर चलते बने। कोहली ने कुल आठ गेंदों का सामना किया और अपना खाता नहीं खोल पाए।

कोहली का कहना है कि यह केवल शुरुआत है और वे अपने फिटनेस और मानसिक तैयारी के दम पर जल्द ही प्रदर्शन सुधारने के लिए प्रतिबद्ध हैं।