मिस ऋषिकेश प्रतियोगिता में बेटियों ने उत्तराखंड और सनातन संस्कृति का प्रदर्शन किया

मिस ऋषिकेश प्रतियोगिता में बेटियों ने उत्तराखंड और सनातन संस्कृति का प्रदर्शन किया

लोकेशन- ऋषिकेश

संवाददाता- सागर रस्तोगी

शहर के एक होटल में आयोजित मिस ऋषिकेश प्रतियोगिता में बेटियों ने उत्तराखंड और सनातन संस्कृति के अनुसार परिधान पहनकर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान परिधानों को लेकर विवाद हुआ था, जिसे लेकर हिंदू शक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र भटनागर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी से विवाद करना नहीं था।

राघवेंद्र भटनागर ने बताया कि उनका मकसद यह सुनिश्चित करना था कि प्रतियोगिता में उत्तराखंड और सनातन संस्कृति का सम्मान हो। उन्होंने कहा कि इस बार बेटियों ने उसी अनुसार परिधान पहनकर प्रतियोगिता में भाग लिया और एक प्रतिभागी ने मिस ऋषिकेश का खिताब अपने नाम किया।

भटनागर ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली बेटियों और मेले के आयोजकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने यह भी कहा कि सनातन संस्कृति को बचाना प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है और इसे निभाना सभी के लिए आवश्यक है।

इस अवसर पर राघवेंद्र भटनागर मायाकुंड स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ श्री हनुमान मंदिर में मीडिया के सामने आए। मंदिर के संतों ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने में हर संभव मदद का भरोसा दिया।