उत्तराखंड: 21 सितंबर प्रतियोगी परीक्षा की अनियमितताओं पर जांच आयोग ने मुख्यमंत्री को रिपोर्ट सौंपा

उत्तराखंड: 21 सितंबर प्रतियोगी परीक्षा की अनियमितताओं पर जांच आयोग ने मुख्यमंत्री को रिपोर्ट सौंपा

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 21 सितंबर, 2025 को आयोजित प्रतियोगी परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच हेतु राज्य सरकार ने गठित एकल सदस्यीय जांच आयोग ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर अंतरिम रिपोर्ट प्रस्तुत की।

जांच आयोग की अध्यक्षता मा. न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) यू.सी. ध्यानी ने की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आयोग ने अल्प समय में व्यापक जनसुनवाई कर अभ्यर्थियों एवं संबंधित पक्षों के सुझाव प्राप्त किए और रिपोर्ट प्रस्तुत की, जो सराहनीय है।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि सीबीआई जांच की संस्तुति पहले ही की जा चुकी है, ताकि मामले की पूर्ण निष्पक्षता सुनिश्चित हो सके। उन्होंने अभ्यर्थियों के हित में निर्णय लेने का आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार परीक्षाओं की शुचिता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में किसी भी भर्ती परीक्षा में अनियमितता की संभावना नहीं रहने दी जाएगी।

राज्य सरकार का उद्देश्य है कि अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों का विश्वास उत्तराखंड की परीक्षा प्रणाली पर मजबूत बना रहे।