


स्थान – देहरादून

उत्तराखंड की स्थाई राजधानी गैरसैंण की मांग को लेकर पूर्व आईएएस अधिकारी विनोद प्रसाद रतूड़ी एक बार फिर बड़े आंदोलन की तैयारी में हैं। राज्य गठन के लगभग 25 वर्ष पूरे होने के बावजूद उत्तराखंड को अभी तक स्थाई राजधानी नहीं मिल पाई है, जिससे पहाड़ी क्षेत्रों में शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार की कमी के कारण भारी पलायन हो रहा है।




रतूड़ी ने बताया कि वह 12 अक्टूबर 2025 से देहरादून के परेड ग्राउंड में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित नहीं कर देती।



स्थानीय लोगों और सरकारी अधिकारियों ने कहा कि इस धरने से राज्य प्रशासन पर स्थाई राजधानी को लेकर दबाव बढ़ सकता है, और यह आंदोलन आगामी दिनों में चर्चा का विषय बना रहेगा।




