हरिद्वार में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान

हरिद्वार में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान

स्थान : हरिद्वार

हरिद्वार में ओवरलोड वाहनों पर चला सख्त अभियान : हरिद्वार में डीएम के निर्देशों पर परिवहन विभाग और पुलिस ने देर रात बहादराबाद तिराहे पर हाईवे से गुजर रहे माल वाहनों की विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान कई वाहनों में ओवरलोडिंग और अन्य अनियमितताएं पाई गई।

मौके पर एआरटीओ ने 17 ओवरलोड वाहनों का चालान किया और दो वाहनों को सीज कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई जिले भर में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से की जा रही है।

एआरटीओ ने लोगों से अपील की है कि ओवरलोड वाहनों से होने वाले जोखिमों से बचने के लिए सभी मालवाहक नियमों का पालन करें।