जसपुर पुलिस ने बुजुर्ग महिला से सोने की चैन छीनने वाले दो स्नेचरों को गिरफ्तार किया

जसपुर पुलिस ने बुजुर्ग महिला से सोने की चैन छीनने वाले दो स्नेचरों को गिरफ्तार किया

रिपोर्टर: अज़ीम खान

लोकेशन: जसपुर

जसपुर से बड़ी खबर—पुलिस ने बीते माह एक बुजुर्ग महिला से सोने की चैन छीनने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से मार्च माह में आईटीआई थाना क्षेत्र से लूटी गई सोने की चैन बेचने के बाद बचे हुए 29,000 रुपए, तमंचे, कारतूस और घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद हुई है।

एसपी अभय सिंह ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि घटना 18 सितंबर को पंजाबी कॉलोनी, जसपुर में हुई थी। इस दौरान गुरुद्वारे के पीछे की गली में बुजुर्ग महिला से सोने की चैन खींची गई थी। घटना के तुरंत बाद एसएसपी ऊधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा ने महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं को रोकने और इस मामले का खुलासा करने के लिए विशेष टीम का गठन किया।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की सूचना के आधार पर दो बाइक सवार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने अपने नाम क्रमशः असलम और आफान बताएं। पूछताछ में पता चला कि दोनों ने 17 मार्च को भी आईटीआई थाना क्षेत्र में स्कूटी सवार महिला से सोने की चैन छीनी थी।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ काशीपुर, रामनगर, मुरादाबाद, कांठ, छजलैट और कटघर में चोरी, लूट, डकैती, पुलिस मुठभेड़ और गैंगस्टर से जुड़े दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से बरामद सामान में शामिल है:

  • 90,000 रुपए की सोने की चैन और लॉकेट
  • 70,000 रुपए की एक सोने की चैन
  • लूटी गई चैन के बचे हुए 29,000 रुपए
  • घटना में प्रयुक्त अपाचे और हीरो स्प्लेंडर बाइक
  • 12 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस
  • 32 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस

पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर उनकी कड़ी सजा की प्रक्रिया शुरू कर दी है।