मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली दौरे से लौटे, केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण से परियोजनाओं पर चर्चा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली दौरे से लौटे, केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण से परियोजनाओं पर चर्चा

रिपोर्टर : सचिन कुमार

स्थान : देहरादून

देहरादून से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज अपने दिल्ली दौरे से देहरादून लौट आए। मीडिया से बातचीत में सीएम धामी ने बताया कि दिल्ली में उन्होंने कई केंद्रीय मंत्रियों और अधिकारियों से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विकास और विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं को लेकर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से विशेष चर्चा हुई। उन्होंने कई प्रमुख प्रोजेक्ट्स के लिए मांग की, जिन पर केंद्रीय वित्त मंत्री ने जल्द ही पूरा करने का आश्वासन दिया।

सीएम धामी ने उम्मीद जताई कि इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन से उत्तराखंड के विकास और जनता की भलाई में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।