


जनपद नैनीताल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में “ऑपरेशन रोमियो” अभियान संचालित किया जा रहा है।






इस अभियान का उद्देश्य बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर बढ़ती भीड़भाड़ को देखते हुए महिलाओं, बुजुर्गों और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। अराजकतत्वों और हुड़दंग करने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।




एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार गश्त कर रही है और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की शांति व्यवस्था भंग न हो।

नैनीताल पुलिस ने बताया कि यह अभियान आगामी पर्वों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने तक जारी रहेगा।





