फूलों की घाटी में बर्फबारी, पर्यटकों का सैलाब जारी

फूलों की घाटी में बर्फबारी, पर्यटकों का सैलाब जारी

रिपोर्ट : संजय कुंवर
स्थान : चमोली

चमोली जनपद की भ्यूंडार वैली में स्थित विश्व धरोहर स्थल फूलों की घाटी राष्ट्रीय पार्क में इस सीजन पश्चिमी विक्षोभ के चलते अच्छी बर्फबारी हुई है। घाटी में चारों ओर बर्फ की सफेद चादर फैली नजर आ रही है।

पार्क की टीम सुरक्षा की दृष्टि से घाटी में गश्त पर रही। रिवर ब्यूटी प्वाइंट से लेकर वामन धौड़ क्षेत्र तक हिमपात का दृश्य देखने को मिला।

पार्क की रेंज ऑफिसर चेतना काण्डपाल ने बताया कि अब तक घाटी में 15284 भारतीय और 405 विदेशी पर्यटकों ने आगमन किया है। कुल मिलाकर 15,689 पर्यटकों के आगमन से पार्क प्रशासन को लगभग 32,71,750 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।

इस सीजन के लिए घाटी 31 अक्टूबर तक पर्यटकों के लिए खुली रहेगी।