हरिद्वार: महानिर्वाणी अखाड़े में दशहरे पर शस्त्र पूजन की परंपरा जारी

हरिद्वार: महानिर्वाणी अखाड़े में दशहरे पर शस्त्र पूजन की परंपरा जारी

स्थान : हरिद्वार

देशभर में आज दशहरा बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। धर्मनगरी हरिद्वार में भी दशहरा पर्व की उत्सवधाम देखने को मिल रही है।

कनखल स्थित महानिर्वाणी अखाड़ा में आज संतो द्वारा शस्त्रों की पूजा की गई। अखाड़े के सचिव महंत रवींद्र पुरी महाराज ने बताया कि दशहरे के दिन उनके अखाड़े में सभी शस्त्रों की पूजा करने की प्राचीन परंपरा है। हर साल दशहरे के दिन शस्त्रों का विधिवत पूजन किया जाता है और इस वर्ष भी यह परंपरा पूरी श्रद्धा और विधि-विधान के साथ निभाई गई।

महंत रवींद्र पुरी ने कहा कि इस पूजा का उद्देश्य शस्त्रों में निहित शक्ति का सम्मान करना और धर्म की रक्षा के लिए संतो की परंपरा को बनाए रखना है।