

स्थान : देहरादून


राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में आज दशहरे के मेले का आयोजन होगा। मेले का मुख्य आकर्षण 121 फीट ऊँचा रावण का पुतला रहेगा।



सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और जगह-जगह पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। शाम 6:00 बजे रावण दहन किया जाएगा और इसके साथ ही राम दरबार की झांकी भी निकाली जाएगी।



प्रशासन ने लोगों से आग्रह किया है कि वे आयोजन स्थल पर संयम और अनुशासन बनाए रखें और सुरक्षा नियमों का पालन करें।





