गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

स्थान : देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर गांधी पार्क, देहरादून में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और त्याग के मार्ग से पूरे विश्व को शांति और एकता का संदेश दिया। उनका जीवन दर्शन आज भी समाज को नई दिशा देने वाला है। उन्होंने सभी नागरिकों से गांधीजी के विचारों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

धामी ने आगे कहा कि गांधीजी की प्रेरणा से स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और सादगी का संदेश मिलता है, जो राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। साथ ही उन्होंने आज दशहरा पर्व की सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं भी दी।