लालकुआँ में गांधी-शास्त्री जयंती सादगी से मनाई गई

लालकुआँ में गांधी-शास्त्री जयंती सादगी से मनाई गई

लोकेशन :- लालकुआँ
रिपोर्टर :- मुन्ना अंसारी


राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती लालकुआँ क्षेत्र के विभिन्न संस्थानों में सादगीपूर्ण तरीके से मनाई गई। इसी क्रम में नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के प्रशासनिक भवन में भी कार्यक्रम आयोजित हुआ।

सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद राष्ट्रगान गाया गया और महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए।

इस अवसर पर अनुराग शर्मा ने कहा कि राष्ट्र के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले गांधी और शास्त्री के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों के आदर्श जीवन से हर किसी को प्रेरणा लेनी चाहिए।