

टॉप :- हरिद्वार
रिपोर्ट :- संजय चौधरी


पूरे देशभर में विजयदशमी बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई जा रही है। हरिद्वार में भी जगह-जगह मेले और रामलीला कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।



सेक्टर 4 में दशहरे के लिए 55 फुट ऊँचा रावण 55,000 रुपये की लागत से तैयार किया गया है। खास बात यह है कि एक ही ग्राउंड में सेक्टर 4 और सेक्टर 5 की रामलीला कमेटियों के रावण के पुतलों का एकसाथ दहन होगा। यह कार्यक्रम शाम को रामलीला कमेटी के समापन के साथ संपन्न होगा।




हजारों दर्शकों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। रावण दहन के समय रोड प्लान और भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष टुकड़ी तैनात की जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या अव्यवस्था न फैले।




