

स्थान- लक्सर


लक्सर तहसील प्रशासन ने हाई कोर्ट के आदेश पर अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान ने राजस्व और पुलिस टीम के साथ लादपुर कलां गांव में अभियान चलाते हुए तालाब और सार्वजनिक रास्ते की भूमि से अतिक्रमण हटाया।



तहसीलदार चौहान ने बताया कि जांच में 9 लोगों द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किए जाने की पुष्टि हुई थी। इस पर सभी को नोटिस जारी किए गए थे। नोटिस की अवधि पूरी होने के बाद प्रशासन ने आज विधिवत कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण ध्वस्त कर भूमि को मुक्त कराया।



उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाइयों का उद्देश्य सरकारी जमीन को अवैध कब्जों से मुक्त कराना और उनका उपयोग सार्वजनिक हित में सुनिश्चित करना है।



तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान ने स्पष्ट किया कि भविष्य में यदि कोई भी सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, अतिक्रमण की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन लगातार निगरानी रखेगा।


