ईद मिलादुन्नबी पर निकाला गया जुलूस, हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीक़ी ने दिया इंसानियत का पैग़ाम

ईद मिलादुन्नबी पर निकाला गया जुलूस, हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीक़ी ने दिया इंसानियत का पैग़ाम

स्थान : हल्द्वानी

ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर हल्द्वानी में शानदार जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। समाजवादी पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीक़ी ने इस मौके पर देशवासियों को मुबारकबाद देते हुए कहा कि आज हज़रत मुहम्मद साहब का योमे पैदाइश है, जिन्होंने 1500 साल पहले इस दुनिया में आकर इंसानियत, भाईचारे और अमन का पैग़ाम दिया।

हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीक़ी ने कहा कि उस दौर में जब समाज बुराइयों में जकड़ा हुआ था, हज़रत मुहम्मद साहब ने न सिर्फ इंसानों को रब की पहचान करवाई बल्कि गुलामी, स्त्री-विरोधी कुरीतियों और अन्याय के खिलाफ आवाज़ बुलंद की। उन्होंने बताया कि पैगंबर साहब ने बेटियों को बोझ नहीं बल्कि रब की नेमत बताया और साफ़-सफ़ाई को आधा ईमान कहा।

उन्होंने लोगों से अपील की कि हम सभी को हज़रत मुहम्मद साहब के बताए रास्ते पर चलना चाहिए और उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में आपसी भाईचारे, प्रेम व इंसानियत को बढ़ावा देना चाहिए।

जुलूस की शुरुआत मुजाहिद चौक, लाइन नंबर 17 से हुई जो नई बस्ती, इंदिरानगर, आस्ताना मस्जिद, ताज मस्जिद, चोरगलिया रोड, ईदगाह रोड, मीरा मार्ग होते हुए वापस मुजाहिद चौक पहुंचा।

इस अवसर पर हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीक़ी ने अपने प्रतिष्ठान माशा शूज़ (मीरा मार्ग) पर जुलूस में शामिल लोगों को जूस, पानी, नमकीन और बिस्कुट वितरित कर सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया।

जुलूस के समापन पर उलमा हज़रात ने हज़रत मुहम्मद साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए अमन और भाईचारे का संदेश दिया और पूरी दुनिया के लिए शांति, सुकून और तरक्की की दुआ मांगी।

समारोह में सपा प्रभारी के साथ जावेद सिद्दीकी, उमैर मतीन, ज़ुबैर सिद्दीक़ी, हस्सान सिद्दीक़ी, इस्लाम मिकरानी, रेहान मलिक, विक्की ख़ान, रिज़वान अन्सारी, अथर खान, राजा ख़ान, अनस सिद्दीक़ी, फ़ैज़ ख़ान सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।

अंत में, हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीक़ी ने प्रशासन और पुलिस का सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।