गौला नदी खतरे के निशान से ऊपर, बैराज में पानी का दबाव बढ़ा

गौला नदी खतरे के निशान से ऊपर, बैराज में पानी का दबाव बढ़ा

हल्द्वानी: लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने गौला नदी के जलस्तर को खतरनाक स्तर तक पहुंचा दिया है। कैचमेंट क्षेत्र में हो रही भारी वर्षा के कारण गौला बैराज में पानी तेजी से बढ़ रहा है।

ताजा जानकारी के अनुसार, वर्तमान में 44,124 क्यूसेक पानी बैराज के डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में छोड़ा जा रहा है। नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 20 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बराज के डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। साथ ही नदी के किनारे जाने से बचें और पूरी सतर्कता बनाए रखें

हल्द्वानी प्रशासन द्वारा सायरन बजाकर अलर्ट जारी किया गया है और आवश्यक सुरक्षा उपायों को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है।