

रिपोर्टर नाम-: आसिफ इक़बाल

लोकेशन-: रामनगर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा उत्तराखण्ड राज्य में संचालित “Drug Free Devbhoomi” अभियान के तहत रामनगर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ सघन कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया।



घटना की जानकारी देते हुए कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि पुलिस ने सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए आरोपी को 4.128 किलो अवैध गांजे के साथ पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।


कोतवाल ने कहा कि राज्य सरकार की प्रतिबद्धता और मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। रामनगर पुलिस की टीम न केवल तस्करों पर निगरानी रख रही है, बल्कि नशे के खिलाफ जनता में जागरूकता बढ़ाने के लिए भी प्रयासरत है।

स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की सक्रिय कार्रवाई से नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगेगा और युवाओं को सुरक्षित वातावरण मिलेगा।

रामनगर पुलिस ने जनता से भी अपील की है कि वे नशे से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें और अभियान में सहयोग करें।




