आज का राशिफल जानिए क्या कहती हैं आपकी राशियाँ

आज का राशिफल जानिए क्या कहती हैं आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव: कुछ समय से आप अपने व्यक्तित्व और भविष्य के विकास के लिए जो कोशिशें कर रहे हैं, उनमें आपको सफलता मिल रही है। ग्रह आपके पक्ष में हैं। इनका पूरा सम्मान करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी उपलब्धियों को हासिल करने के लिए मेहनत करें।
नेगेटिव: ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में खटास न आने दें। आपके दोस्त या रिश्तेदार आपके साथ धोखा कर सकते हैं, इसलिए एक निश्चित दूरी बनाकर रखना जरूरी है। बढ़ते खर्चों की वजह से कुछ तनाव हो सकता है। योजना बनाकर बजट बनाएं।

करियर: काम की जगह पर किसी भी नई गतिविधि की शुरुआत न करें, क्योंकि मेहनत के बाद भी उचित फल नहीं मिलेगा। जमीन-जायदाद, कमीशन, कपड़ा आदि से जुड़े व्यवसाय में फायदे की स्थिति बनी हुई है।
लव: पति-पत्नी के बीच प्यार भरा रिश्ता रहेगा और पारिवारिक माहौल भी खुशनुमा बना रहेगा।
स्वास्थ्य: पेशाब से जुड़ा कोई संक्रमण हो सकता है। तरल पदार्थों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 2

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव: फोन पर आपको कोई फायदेमंद जानकारी मिल सकती है, जो आपके भविष्य के लिए भी मददगार रहेगी। मीडिया और संपर्क सूत्रों से जुड़ी गतिविधियों पर खास ध्यान दें। कुछ समय आध्यात्मिक क्षेत्र में बिताने से मानसिक शांति बनी रहेगी।
नेगेटिव: कोई फैसला लेने में दिक्कत आए, तो किसी बड़े व्यक्ति की सलाह जरूर लें। इस समय किसी भी तरह की यात्रा के अच्छे नतीजे नहीं मिलेंगे। बेहतर है कि उसे टाल दें। दूसरों के झगड़ों से खुद को दूर ही रखें।

करियर: व्यवसाय से जुड़ी किसी भी गतिविधि में अपनी क्षमता से ज्यादा खर्च न करें। साझेदारी से जुड़े किसी भी काम में पारदर्शिता रखना बहुत जरूरी है। थोड़ी सी गलतफहमी रिश्तों को खराब कर सकती है।
लव: पति-पत्नी के बीच सही तालमेल और प्रेम व्यवहार रहेगा। प्रेम संबंधों को परिवार की सहमति मिल जाएगी।
स्वास्थ्य: सुस्ती और थकान महसूस होगी। आयुर्वेदिक चीजों का ज्यादा सेवन करें।
भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 2

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव: बड़े-बुजुर्गों का मान-सम्मान बनाए रखें। उनका मार्गदर्शन और सलाह आपके लिए वरदान रहेगी। घर में धार्मिक पूजा-पाठ हो सकता है, जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आएगी। पैसों से जुड़ी गतिविधियों को तय समय पर पूरा कर लें।
नेगेटिव: खुद को व्यस्त रखें और मन में किसी के भी लिए नकारात्मक विचार न आने दें। कुछ लोग जलन की भावना से आपके लिए गलतफहमियां पैदा कर सकते हैं, पर आप इन बातों पर ध्यान न देकर अपने कामों में लगे रहें।

करियर: कुछ रुकावटें बनी रहेंगी। व्यवसाय से जुड़ी कोई भी महत्वपूर्ण योजना अभी न बनाएं। इस समय धैर्य और संयम रखने की जरूरत है। ऑफिस में नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूरी बनाए रखें और अपने काम पर ही ध्यान दें।
लव: काम की अधिकता के कारण आप अपने शादीशुदा रिश्ते को सही समय नहीं दे पाएंगे, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि स्थितियां आपको ही संभालनी हैं।
स्वास्थ्य: मौसम की वजह से लापरवाही बिल्कुल न करें। समय पर अपना चेकअप करवाते रहें। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।
भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 1

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव: आपकी व्यवहार कुशलता और योग्यता आपकी तरक्की में मददगार रहेगी और आप अपने संपर्क सूत्रों का सही उपयोग करने में भी सफल रहेंगे। दूसरों की मुश्किलों को दूर करने में भी आपका सहयोग रहेगा। कामों को जोश के साथ पूरा करने का जज्बा बना रहेगा।
नेगेटिव: अपना मनोबल और आत्मविश्वास बनाए रखें। और भावनाओं को खुद पर हावी न होने दें। कभी-कभी ऐसा लगेगा, कि आपके स्वभाव की वजह से कुछ लोग नाजायज फायदा उठा रहे हैं। पड़ोसियों के साथ संबंध मधुर बनाए रखने के लिए आपकी कोशिश जरूरी है।

करियर: मौजूदा हालात की वजह से अभी व्यवसायिक स्थिति में ज्यादा सुधार नहीं आएगा और व्यस्तता बहुत ज्यादा रहेगी। पर सरकारी नौकरी वाले लोगों को अपना काम बेहतरीन तरीके से पूरा करने पर अधिकारियों द्वारा प्रोत्साहन मिलेगा।
लव: परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंध बनेंगे, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि इनका असर आपके करियर और पढ़ाई पर न पड़े।
स्वास्थ्य: अपनी दिनचर्या में लापरवाही न करें। खांसी, जुकाम और गला खराब होने जैसी स्थिति से राहत पाने के लिए आयुर्वेदिक इलाज लें।
भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 6

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव: कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि आपका इंतजार कर रही है। इस बेहतरीन समय का पूरा फायदा उठाएं। विद्यार्थियों को भी किसी इंटरव्यू या सम्मेलन में अच्छी सफलता मिलेगी और आपकी मेहनत भी कामयाब रहेगी।
नेगेटिव: आपकी लापरवाही की वजह से कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। एक बात का खास ध्यान रखें कि बिना सोचे-समझे किसी पर विश्वास नहीं करना है। विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति एकाग्रता की कमी रहेगी। सोशल मीडिया और फालतू बातों में अपना समय बर्बाद न करें।

करियर: व्यवसाय में भविष्य से जुड़ी योजनाओं के लिए अभी से ही मेहनत करना जरूरी है। कभी-कभी उलझन की स्थिति रहेगी, इसलिए अपना मनोबल मजबूत बनाकर रखें। नौकरीपेशा लोग ज्यादा काम की वजह से बहुत ज्यादा व्यस्त रहेंगे।
लव: पति-पत्नी का आपसी तालमेल घर में सुख-शांति बनाए रखेगा। प्रेम संबंधों को भी शादी में बदलने की सहमति मिलेगी।
स्वास्थ्य: प्रदूषण की वजह से कोई संक्रमण या त्वचा रोग जैसी समस्या बढ़ सकती है। आयुर्वेदिक इलाज बेहतरीन रहेगा।
भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 2

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव: आज दिन का ज्यादा समय रचनात्मक गतिविधियों में बीतेगा, जिससे आप बहुत ही सुकून महसूस करेंगे। साथ ही प्रभावशाली और अनुभवी लोगों के संपर्क में रहें, इससे आपको नई-नई जानकारी मिलेगी। युवा लोग व्यक्तिगत और व्यवहारिक गतिविधियों में बेहतरीन तालमेल बनाकर रखेंगे।
नेगेटिव: अपने जरूरी दस्तावेज और कागजात किसी के हाथ में न आने दें और न ही इनके बारे में किसी से बात करें, वरना कोई इनका गलत इस्तेमाल कर सकता है। संतान की गतिविधियों को भी नजरअंदाज न करें, उनकी कोई नकारात्मक बात आपके स्वाभिमान को ठेस पहुँचा सकती है।

करियर: इस समय व्यवसाय में बहुत ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। छोटी सी गलती या चूक की वजह से ज्यादा नुकसान हो सकता है। पर सहकर्मियों और स्टाफ के सहयोग से आपको कामों में मदद भी मिलेगी। ऑफिस में अव्यवस्था रहने से काम पर असर पड़ेगा।
लव: शादीशुदा रिश्ते में चल रहे मनमुटाव का असर घर की व्यवस्था पर पड़ सकता है। आपसी तालमेल द्वारा समस्या का समाधान निकालने की कोशिश करें।
स्वास्थ्य: अपनी दिनचर्या और खान-पान को सही बनाकर रखना जरूरी है। लापरवाही और आलस की वजह से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 5

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव: प्रॉपर्टी या शेयर्स वगैरह में निवेश करने का सही समय है। आपका विश्वास और पक्का इरादा आपको सफलता देगा। युवाओं को अपने किसी प्रोजेक्ट आदि में सफलता मिलने के अच्छे योग बने हुए हैं।
नेगेटिव: कभी-कभी बेकार के खर्चे सामने आने से परेशानी रहेगी। घर-परिवार की जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी, हालाँकि आप उन्हें निभाने में भी सफल रहेंगे। बच्चों से संबंधित किसी तरह की चिंता रह सकती है।

करियर: व्यवसाय में बहुत ज्यादा मुकाबला जैसी स्थितियां बन रही हैं। कुछ लोग आपके लिए षड्यंत्र या नकारात्मक योजनाएं बना सकते हैं। उधार दिए हुए पैसे की वापसी मिलने की पूरी संभावना है, इसलिए कोशिश करते रहें। नौकरी में भी ऑफिस के माहौल में कुछ ऐसी ही स्थितियां रहेंगी।
लव: पति-पत्नी अपने संबंधों को और ज्यादा मजबूत बनाकर रखें। प्रेम संबंधों में किसी तरह की गलतफहमी पैदा हो सकती है।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी तरह की लापरवाही न करें। खांसी, जुकाम, बुखार की समस्या परेशान करेगी।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 4

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव: किसी रिश्ते में नई शुरुआत करने के लिए समय सही है। समय कुछ मिला-जुला असर लेकर आ रहा है, पर उसे बेहतरीन बनाना आपकी योग्यता पर निर्भर करता है। पैसों से जुड़ी गतिविधियों में सुधार आएगा।
नेगेटिव: दूसरों की बजाय अपनी काम करने की क्षमता पर विश्वास रखना जरूरी है। बाहरी लोगों को अपने मामलों में दखल न देने दें। कमाई की तुलना में खर्चे ज्यादा रहेंगे, पर मुश्किल समय में कहीं न कहीं से पैसा मिल जाएगा।

करियर: व्यवसाय में अभी मौजूदा हालात में सुधार की ज्यादा संभावना नहीं है। धन से जुड़े लेन-देन में बहुत ज्यादा सावधानी बरतना जरूरी है। किसी नए काम की शुरुआत के लिए योजनाएं बना सकते हैं। नौकरी में नई संभावनाएं बनेंगी।
लव: शादीशुदा संबंधों में मिठास रहेगी और परिवार के साथ किसी धार्मिक जगह पर जाने का प्रोग्राम भी बनेगा।
स्वास्थ्य: ज्यादा काम की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान महसूस होगी। कुछ समय अपने मनपसंद कामों के लिए भी जरूर निकालें।
भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 9

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव: ग्रह स्थिति आपके लिए बेहतरीन हालात बना रही है, लेकिन इसके लिए कर्मठ होना ही पड़ेगा। अपनी ऊर्जा का पूरा इस्तेमाल करें। कोई प्रॉपर्टी से जुड़ा काम भी बनने की संभावना है। युवाओं को अपने किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी।
नेगेटिव: अनजान लोगों से व्यवहार करते समय अपनी निजी बातें साझा न करें। अगर आपके किसी काम में रुकावट आती है, तो इसका मुख्य कारण आपके अनुभव में कमी ही होगा। घर में होने वाली छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें, इससे व्यवस्था बेहतर रहेगी।

करियर: कोई भी व्यावसायिक निवेश करने के लिए समय सही नहीं है। व्यवसाय से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लेते समय घर के सदस्यों की भी सलाह जरूर लें, निश्चित ही आपको सही मार्गदर्शन मिलेगा। युवाओं को अपने करियर को लेकर कुछ चिंता रह सकती है।
लव: घर और परिवार के लोगों के साथ कुछ समय से माहौल अच्छा बना रहेगा। बेकार के प्रेम संबंधों में अपना समय बर्बाद न करें।
स्वास्थ्य: नियमित व्यायाम, योग आदि करें। मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से कंधों में दर्द रहेगा।
भाग्यशाली रंग: क्रीम, भाग्यशाली अंक: 2

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव: आपका सकारात्मक नजरिया हर गतिविधि में सही तालमेल बनाकर रखेगा। घर में कोई शुभ आयोजन की योजना बनेगी। कुछ जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी, लेकिन आप उन्हें निभाने में भी सफल रहेंगे।
नेगेटिव: दिन के दूसरे हिस्से में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। अपनी जरूरी चीजों की देखभाल खुद करें। दूसरों पर निर्भर रहने से परेशानी हो सकती है। घर में किसी करीबी रिश्तेदार के आने से किसी जरूरी काम में भी रुकावट आएगी।

करियर: काम की जगह पर अपना ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे, क्योंकि दिन का ज्यादातर समय मीटिंग आदि में ही बीतेगा। उसके बेहतरीन नतीजे भी सामने आएंगे। स्टाफ का सहयोग रहेगा। नौकरीपेशा लोग पैसों से जुड़े मामलों को सावधानी से करें।
लव: पति-पत्नी के बीच सुखद संबंध रहेंगे और पारिवारिक माहौल भी खुशनुमा बना रहेगा।
स्वास्थ्य: मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की समस्या रहेगी। व्यायाम और योग इसका सही इलाज है।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 3

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव: अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय अपने मन-मुताबिक कामों के लिए भी जरूर निकालें, इससे आपको सुकून और शांति महसूस होगी। पिछले कुछ समय से रिश्तेदारों के बीच चल रही गलतफहमियां आपकी समझदारी से दूर हो जाएंगी।
नेगेटिव: खर्चों की अधिकता परेशान कर सकती है। पड़ोसियों के साथ भी किसी छोटी सी बात को लेकर वाद-विवाद की स्थिति बन रही है। इस समय अपना नजरिया सकारात्मक बनाए रखें। समय के अनुसार अपनी दिनचर्या में भी लचीलापन लाएं।

करियर: व्यवसाय के क्षेत्र में अपने विरोधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। कोई भी परेशानी आने पर शांतिपूर्ण तरीके से समस्या को सुलझाने की कोशिश करें। ऑफिस का काम करते समय ध्यान रखें कि छोटी सी गलती आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है।
लव: जीवनसाथी और परिवार के लोगों का आपके लिए सही सहयोग बना रहेगा। अपने आप में गंभीरता लाएं। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।
स्वास्थ्य: जोखिम भरे कामों से दूर रहें और वाहन चलाने में बहुत ज्यादा सावधानी बरतें। गिरने या चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है।
भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 6

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव: अनुभवी और वरिष्ठ सदस्यों के साथ रहने और मार्गदर्शन में रहने से बहुत कुछ बेहतरीन सीखने को मिलेगा। उनका मान-सम्मान बनाए रखें। साथ ही अपने जीवन में आ रहे बदलाव को स्वीकारें। यह बदलाव आपके लिए बेहतरीन साबित होंगे।
नेगेटिव: किसी खास मुद्दे से संबंधित फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार जरूर करें। दूसरों के व्यक्तिगत मामलों में उलझने से आपके कुछ खास काम अधूरे भी रह सकते हैं। विद्यार्थियों को अपने किसी विषय की समझ न होने से तनाव रहेगा।

करियर: अपनी व्यावसायिक काम करने के तरीके से जुड़ी नीतियों में बदलाव लाएं। इस समय अपने व्यवसाय के प्रति और ज्यादा सोच-विचार करने की जरूरत है। सरकारी नौकरी वाले लोगों को पदोन्नति से संबंधित शुभ समाचार मिल सकता है।
लव: शादीशुदा संबंधों में मिठास रहेगी। प्रेम संबंधों में गलतफहमियों की वजह से दूरियां आ सकती हैं।
स्वास्थ्य: समस्याओं को धैर्य और शांति से सुलझाएं। शारीरिक रूप से सकारात्मक बने रहने के लिए ध्यान और मेडिटेशन अच्छा साधन है।
भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 5