रानीखेत में धूमधाम से मनाई गई गणेश चतुर्थी

रानीखेत में धूमधाम से मनाई गई गणेश चतुर्थी

रिपोर्ट – संजय जोशी
स्थान – रानीखेत

गणेश महोत्सव की शुरुआत पूरे विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल समेत बड़ी संख्या में लोगों ने गणेश भगवान की पूजा कर आरती में हिस्सा लिया। समिति पदाधिकारियों ने विधायक का स्वागत किया।

सांस्कृतिक रंग में डूबा रानीखेत

कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए। पूजा-अर्चना के बाद बाजार से भगवान गणेश की शोभायात्रा निकाली गई।

इस दौरान शिशु मंदिर के छात्रों ने बैंड की शानदार प्रस्तुति दी। बारिश के बावजूद भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ और पूरा बाजार “गणपति बप्पा मोरया” के नारों से गूंज उठा।

शिव मंदिर में मूर्ति स्थापना

शोभायात्रा के बाद भगवान गणेश की प्रतिमा को रानीखेत बाजार घुमाकर शिव मंदिर में स्थापित किया गया। विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी गणेश महोत्सव पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है।

शुभकामनाएं

इस अवसर पर विधायक डॉ. नैनवाल और विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष ने क्षेत्रवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं।