


लोकेशन – रूद्रपुर ।
रिपोर्ट – राजू सहगल।


रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध बंदूक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रमपुरा निवासी जैकी कोली पुत्र देवकी कोली के रूप में हुई है, जो इलाके में दहशत फैलाने और लोगों को धमकाने के लिए कुख्यात है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।



सीओ सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि पुलिस टीम रम्पुरा क्षेत्र में गश्त पर थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक अवैध हथियार के साथ इलाके में घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी जैकी कोली को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध बंदूक बरामद हुई।


पूछताछ में सामने आया कि जैकी कोली क्षेत्र में लंबे समय से दहशत फैलाने और लोगों को डराने-धमकाने का काम करता आ रहा है। उसके खिलाफ पहले भी कई शिकायतें मिल चुकी हैं, लेकिन इस बार पुलिस ने सटीक कार्रवाई करते हुए उसे रंगे हाथों गिरफ्तार किया।


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अवैध हथियार रखने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है और उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि जैकी के पास अवैध हथियार कहां से आया और क्या वह किसी गिरोह से जुड़ा हुआ है।


पुलिस की सख्त निगरानी जारी
सीओ सिटी प्रशांत कुमार ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे असामाजिक तत्वों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और किसी को भी शांति भंग करने की छूट नहीं दी जाएगी।



