

रिपोर्टर : दीपक अधिकारी

स्थान : हल्द्वानी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में खटीमा में अपने हाथों से भुट्टा भूनकर खाया और लोगों से मोटे अनाज को आहार में शामिल करने की अपील की। इसी पहल को आगे बढ़ाते हुए अभ्युदय एक परिवर्तन संस्था ने हल्द्वानी में “भुट्टा पार्टी” का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।



इस मौके पर मक्के के भुट्टे को विभिन्न फ्लेवर में तैयार किया गया। साथ ही मडुआ और झिंगोरे का हलवा-दलिया भी परोसा गया, जिसका लोगों ने जमकर स्वाद लिया।


संस्था के अध्यक्ष भुवन जोशी ने बताया कि पिछले दो वर्षों से भुट्टा पार्टी का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य पारंपरिक मोटे अनाज को बढ़ावा देना और युवाओं को फास्ट फूड से दूर रखते हुए स्वास्थ्यप्रद आहार अपनाने के लिए प्रेरित करना है।



कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री और कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं लागू की जा रही हैं। इससे न केवल सेहत बेहतर होगी बल्कि किसानों को भी लाभ मिलेगा।



भुवन जोशी ने कहा कि नैनीताल आने वाले पर्यटक यहां के भुट्टे को बेहद पसंद करते हैं। ऐसे में भुट्टा पार्टी के माध्यम से लोगों को मक्के की खेती को स्वरोजगार का साधन बनाने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।




