


स्थान:लोहाघाट (चंपावत)
रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट

आज शाम लोहाघाट अस्पताल परिसर में स्थित बाउंड्री वॉल अचानक भरभरा कर गिर गई, जिससे फायर स्टेशन के बैरक में खड़ा खतरा पैदा हो गया। दीवार गिरने की जोरदार आवाज से फायरकर्मी घबराकर तुरंत अपनी बैरक से बाहर निकल गए।



घटना में बैरक और शौचालय को काफी नुकसान पहुंचा है। लोहाघाट फायर स्टेशन प्रभारी हंसदास सागर ने बताया कि यह घटना एक महीने पहले भी हो चुकी है,


जब अस्पताल परिसर की नवनिर्मित दीवार गिरने से फायर स्टेशन को भारी नुकसान हुआ था और एक फायरकर्मी की कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी।



आज की घटना ने फिर से सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिया है। फायरकर्मी बैरक में रहने के दौरान जान-माल के नुकसान के खतरे में हैं। प्रभारी ने निर्माण संस्था पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं और बताया कि दीवार गिरने की सूचना पुलिस अधीक्षक चंपावत को दे दी गई है।



उन्होंने संबंधित विभाग से तत्काल नई दीवार निर्माण की मांग की है और चेताया कि अस्पताल परिसर की अन्य दीवारें भी भविष्य में खतरे का कारण बन सकती हैं।




