आज का राशिफल जानिए क्या कहती आपकी राशियाँ

आज का राशिफल जानिए क्या कहती आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव: आज आप में काम करने की इच्छा शक्ति कम होगी, फिर भी जरूरी काम आप समय पर पूरे कर लेंगे। किसी शुभ काम से जुड़ी व्यवस्था में आप व्यस्त रह सकते हैं। आपकी छवि में निखार आएगा। आप अपने अच्छे स्वभाव और मीठी बोली से सबको अपने बस में कर लेंगे।
नेगेटिव: किसी भी मुश्किल परिस्थिति को शांति और संयम से हल करें। घर में बहुत ज्यादा अनुशासन बनाकर रखना परिवार के लोगों के लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है। समय के अनुसार अपने स्वभाव में भी बदलाव लाना जरूरी है।

करियर: व्यापार की तरक्की के लिए किसी प्रभावशाली व्यक्ति के साथ संपर्क और बातचीत बहुत ही फायदेमंद साबित होने वाली है, लेकिन पहले इन गतिविधियों पर बहुत ज्यादा निवेश भी करना पड़ेगा। कोई ऑफिशियल यात्रा संभव है।
लव: पारिवारिक वातावरण उत्तम बना रहेगा, लेकिन व्यस्तता के बावजूद परिवार के लोगों के लिए भी कुछ समय जरूर निकालें, नहीं तो वे आपसे नाराज हो सकते हैं।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन मानसिक सुकून के लिए मेडिटेशन, ध्यान आदि जरूर करें। शांति की चाह में अकेले या धार्मिक स्थल पर भी कुछ समय जरूर बिताएं।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 8

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव: समय बहुत ही अच्छा बना हुआ है। आपका विनम्र और सहज स्वभाव आपके व्यक्तित्व में और ज्यादा निखार लाएगा। आज आप अपने लक्ष्य के प्रति पूरी तरह से ध्यान केंद्रित होकर आगे बढ़ेंगे। घर में कोई शुभ काम से जुड़ा प्रोग्राम भी बनेगा।
नेगेटिव: जल्दबाजी और भावुकता में कोई भी फैसला न लें, इससे बना बनाया काम बिगड़ सकता है। किसी के साथ भी बहस में पड़ने की बजाय चुप रहना ज्यादा अच्छा है। अचानक ही कोई बड़ा खर्चा आने से तनाव न लें, क्योंकि इसका कोई हल भी नहीं है।

करियर: व्यापार में खास अनुबंध मिलेंगे, लेकिन साथ ही बहुत ज्यादा प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आप विवेक और समझदारी द्वारा समस्याओं को हल करने में सफल भी रहेंगे। ऑफिस में अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के प्रति नरम रुख रखें।
लव: पति-पत्नी के आपसी तालमेल से परिवार में सुख-शांति और मीठा वातावरण बना रहेगा। अपने लव पार्टनर के साथ मुलाकात का मौका मिलेगा।
स्वास्थ्य: असंतुलित खान-पान की वजह से एसिडिटी और गैस जैसी समस्या रह सकती हैं। आयुर्वेदिक चीजों को अपने भोजन में शामिल करें।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 9

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव: आज किसी निजी संपर्क के द्वारा कोई खास समाचार मिल सकता है, जो कि आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। कुछ मुश्किल परिस्थितियां सामने आएंगी, लेकिन आपका योजनाबद्ध तरीके से अपनी दिनचर्या और कामों को व्यवस्थित रखना आपको निश्चित ही सफलता देगा।
नेगेटिव: इस समय किसी भी तरह का ज्यादा काम अपने हाथ में न लें, नहीं तो बहुत ज्यादा थकान की वजह से आपकी काम करने की क्षमता और स्वास्थ्य प्रभावित होंगे और इसकी वजह से आपके निजी कामों में भी रुकावटें आएंगी। वाहन से जुड़ा कोई बड़ा खर्चा भी सामने आ सकता है।

करियर: व्यापार में पब्लिक रिलेशन और संपर्क सूत्रों को और ज्यादा मजबूत करें। इस समय मीडिया और एडवर्टाइजमेंट से जुड़े कामों में भी ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि समय के अनुसार काम करने के तरीके में भी बदलाव लाना होगा। ऑफिशियल गतिविधियां भी व्यवस्थित रहेंगी।
लव: अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। परिवार में आपसी रिश्तों में और ज्यादा मिठास आएगी। प्रेम संबंधों में भी गहराई आएगी।
स्वास्थ्य: पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी में सुधार आएगा। सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ कुछ समय जरूर बिताएं।
भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 9

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव: पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का हल मिलेगा और फिर से एक नई ऊर्जा के साथ अपने कामों में व्यस्त हो जाएंगे। संतान से संबंधित किसी शुभ काम की भी शुरुआत हो सकती है। आपका सकारात्मक नजरिया पारिवारिक वातावरण को स्वस्थ बनाकर रखेगा।
नेगेटिव: दूसरों की समस्या में उलझने से आपके लिए भी परेशानियां पैदा हो सकती हैं, इसलिए सिर्फ अपने ही काम से मतलब रखें। पुरानी नकारात्मक बातों को आज पर हावी न होने दें। कोई पेमेंट रुकने से मन कुछ उदास भी रहेगा।

करियर: व्यावसायिक काम बिना रुकावट पूरे होते जाएंगे। आपके द्वारा लिया गया कोई फैसला सकारात्मक रहेगा। कोई अच्छी डील भी होने की संभावना है। युवाओं को नौकरी के सही मौके मिलेंगे। विदेश से संबंधित नौकरी या व्यापार में फायदेमंद स्थिति बनी हुई है।
लव: आपकी व्यस्तता के कारण जीवन साथी का पारिवारिक कामों में पूरा सहयोग रहेगा। घर में किसी बच्चे की किलकारी से जुड़ी खुशखबरी भी मिल सकती है।
स्वास्थ्य: पीठ में दर्द और खिंचाव जैसी समस्या पैदा होगी। व्यायाम पर ज्यादा ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 9

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव: अपने कामों को योजनाबद्ध करने से आप अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित कर पाएंगे और परिवार के लोगों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। पूरे आत्मविश्वास के साथ पैसों से जुड़ी नीतियों पर भी ध्यान दें, इस समय बेहतरीन धनदायक परिस्थितियां बन रही है।
नेगेटिव: वाहन या किसी महंगे उपकरण के खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आ सकता है। जल्दबाजी और भावुकता में कोई फैसला न लें। दूसरों से सलाह लेने की बजाय अपने ही फैसले को प्राथमिकता पर रखें, इससे आप ज्यादा सहज महसूस करेंगे।

करियर: व्यापार से जुड़ी कई संभावनाएं सामने आएंगी, लेकिन साथ ही कोई बड़ा फैसला लेने में परेशानी भी होगी। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। नौकरी में कुछ जगह बदलने के योग बन रहे हैं, लेकिन कोई भी फैसला लेने में जल्दबाजी न करें।
लव: बच्चों और परिवार के लोगों के साथ कुछ समय बिताने से तनाव दूर होगा और मन खुश रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य: घर के किसी बड़े सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। डायबिटिक लोग भी अपना खास ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 7

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव: मेहमानों के आने से खुशी भरा समय बीतेगा। उपहारों का लेन-देन भी रहेगा। बजट बिगड़ सकता है लेकिन फिर भी पारिवारिक खुशी के आगे यह कुछ नहीं रहेगा। युवा लोग अपने भविष्य से जुड़ी योजनाओं के प्रति काफी गंभीर रहेंगे।
नेगेटिव: किसी भी अनजान व्यक्ति से बातचीत या कोई डील करते समय निगरानी जरूर रखें, क्योंकि चोरी होने या किसी तरह के नुकसान होने की संभावना लग रही है। भावुकता और उदारता आपकी सबसे बड़ी कमजोरी है, इस पर काबू पाएं।

करियर: कारोबारी मामलों में भी कुछ न कुछ परेशानियां रहेंगी। कुछ निवेश से जुड़ी जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस के काम ऑनलाइन करने की वजह से कुछ दिक्कतें भी आएंगी। तनाव लेने के बजाय धैर्य और संयम ही इसका सही हल है।
लव: किसी खास दोस्त का सहयोग आपकी कई समस्याओं को हल करेगा और प्रेम संबंधों में और ज्यादा नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य: काम के साथ-साथ आराम भी लेने की जरूरत है। बहुत ज्यादा काम के बोझ की वजह से थकान और चिड़चिड़ापन जैसी स्थिति रहेगी।
भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 3

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव: दोस्तों और रिश्तेदारों से मेल-मुलाकात होगी और आपसी विचारों के लेन-देन से मन खुश रहेगा। खर्चों की अधिकता का भी पता नहीं चलेगा। सामाजिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी रुचि बढ़ेगी।
नेगेटिव: कभी-कभी आत्मविश्वास में कमी महसूस होगी। इस समय अपना हौसला बनाकर रखना जरूरी है और अपने प्रयासों में भी बिल्कुल कमी न आने दें। जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है, हालांकि आप अपनी समझदारी से कोई न कोई हल जरूर निकाल लेंगे।

करियर: व्यापार में अभी कोई नई गतिविधि शुरू करने के लिए समय पक्ष में नहीं है, लेकिन अपनी योजनाओं को किसी से शेयर न करें, नहीं तो कोई और व्यक्ति इसका फायदा उठा लेगा। ऑफिस में बड़े अधिकारियों के साथ संबंध सही बनाकर रखें, जल्दी ही आपके प्रमोशन के मौके बन रहे हैं।
लव: पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। कोई मनोरंजन से जुड़ा प्रोग्राम भी बन सकता है। ससुराल पक्ष से संबंध और ज्यादा मीठे बनेंगे।
स्वास्थ्य: काम की अधिकता का असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। मानसिक और शारीरिक थकान हावी रहेगी।
भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 2

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव: कोई पारिवारिक समस्या हल होगी और रुके हुए काम में भी गति आएगी जिससे काफी आराम महसूस करेंगे। घर में कोई धार्मिक गतिविधि की योजना बनने से भी सकारात्मकता रहेगी। सही मेहनत करने से आमदनी की स्थिति में भी सुधार आएगा।
नेगेटिव: कुछ समय खुद को समझने के लिए भी जरूर निकालें। कभी-कभी आपका विचलित और भावुक स्वभाव आपके लिए ही परेशानी का कारण भी बन जाता है। अपनी महत्वपूर्ण चीजें, दस्तावेज आदि को संभालकर रखें, नहीं तो मुश्किल में पड़ सकते हैं।

करियर: व्यापार में आपको अपनी मेहनत और योजनाओं को काम में लाने में सही सफलता मिलेगी। सिर्फ बाहरी अफवाहों पर ध्यान न देकर अपने कामों में ही व्यस्त रहें, इससे आप गतिविधियों को बेहतर तरीके से व्यवस्थित कर पाएंगे। ऑफिशियल यात्रा संभव है।
लव: घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। युवाओं का प्रेम संबंधों के प्रति भावनात्मक लगाव बढ़ेगा।
स्वास्थ्य: ब्लड प्रेशर और डायबिटिक लोग अपना खास ध्यान रखें। अपनी कार्यशैली और दिनचर्या को व्यवस्थित रखना बहुत जरूरी है।
भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 5

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव: निवेश करने की योजना है, तो आज उस पर अमल करना फायदेमंद रहेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई सरकारी काम रुका हुआ है, तो आपके प्रयासों से ही हल हो सकता है। सिर्फ दूसरों की सलाह के बजाय अपनी योग्यता और क्षमता पर विश्वास रखें।
नेगेटिव: आपके ऊपर जिम्मेदारियों की अधिकता रहेगी। अपने काम के बोझ को अन्य सदस्यों के साथ भी बाँटने का प्रयास करें, नहीं तो आपके निजी काम रुक सकते हैं। किसी भी मुश्किल परिस्थिति में घबराने की बजाय हल ढूँढने की कोशिश करें।

करियर: व्यापार में किसी भी नए या भविष्य से जुड़ी योजनाओं को पूरा करने के लिए समय अच्छा नहीं है। हालांकि आपके द्वारा काम करने के तरीके में लाया गया बदलाव सही साबित होगा। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़ी गतिविधियों में फायदा होगा।
लव: पति-पत्नी के आपसी संबंधों में अहंकार का असर घर के वातावरण को भी खराब कर सकता है। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है।
स्वास्थ्य: इन्फेक्शन या एलर्जी जैसी दिक्कत हो सकती है इसलिए अपना ध्यान रखें। हालांकि थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।
भाग्यशाली रंग: गहरा पीला, भाग्यशाली अंक: 9

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव: आपका पूरा ध्यान पैसों की स्थितियों को और ज्यादा बेहतर बनाने में लगा रहेगा और आप इसमें सफल भी रहेंगे। घर के बड़े-बुजुर्गों द्वारा भी आपको आशीर्वाद और कोई मूल्यवान उपहार प्राप्त होगा।
नेगेटिव: ऑनलाइन खरीदारी में आपके साथ धोखा हो सकता है। अपना क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड आदि कोई भी दस्तावेज किसी को न दें। युवा लोग बेकार की गतिविधियों में समय खराब न करें। वाहन से संबंधित खर्चे बढ़ेंगे।

करियर: अपनी व्यावसायिक गतिविधियों के बारे में किसी के भी सामने अपनी योजनाओं को शेयर न करें, क्योंकि आपकी योजनाओं का कोई गलत फायदा उठा सकता है। काम कर रही महिलाएं अपने कामों में ज्यादा सफलता प्राप्त करेंगी। नौकरी में किसी सहयोगी के साथ वाद-विवाद होने की स्थिति बन रही है।
लव: परिवार के साथ कुछ समय एक साथ घूमने-फिरने या डिनर आदि का प्रोग्राम बनाएं। इससे संबंधों में मिठास आएगी। युवाओं के प्रेम संबंध गहरे होंगे।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य से जुड़ी कोई पुरानी समस्या उठने से चिंता रहेगी। ब्लड प्रेशर से परेशान व्यक्ति अपना खास ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 9

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव: दिन की शुरुआत सुखद होगी और पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव से भी राहत मिलेगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के पूरे योग बने हुए हैं। उधार दिया हुआ पैसा मिल सकता है।
नेगेटिव: किसी भी तरह के उधार या लोन लेने की स्थिति से परहेज रखें। संतान को करियर से जुड़ा कोई काम न बनने से तनाव रह सकता है। उसका आत्मबल बनाए रखने में आपका सहयोग जरूरी है।

करियर: व्यावसायिक काम योजनाबद्ध तरीके से पूरे हो जाएंगे। मार्केटिंग, पेमेंट आदि इकट्ठा करने में अपना ज्यादा समय लगाएं। सरकारी नौकरी वाले लोगों को बड़े अधिकारियों की तरफ से कोई अधिकार भी मिल सकता है, जो कि फायदेमंद भी साबित होगा।
लव: व्यस्तता के बीच जीवन साथी और परिवार के लोगों के लिए भी समय जरूर निकालें। इससे आपसी संबंधों में और ज्यादा नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य: कुछ समय अपने आराम के लिए भी जरूर निकालें। बहुत ज्यादा काम के बोझ की वजह से थकान और तनाव हावी रह सकते हैं।
भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 4

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव: निजी या परिवार से जुड़ी किसी समस्या का हल मिलने से राहत मिलेगी और आप अपने निजी कामों पर सही तरीके से ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। सोसाइटी या सामाजिक गतिविधियों में आज मनोरंजन भरा समय बीतेगा।
नेगेटिव: इस समय सही बजट बनाकर चलना जरूरी है। कोई लोन लेने की योजना बनाई है तो उससे संबंधित अभी और ज्यादा जानकारियां लेने की जरूरत है। बेकार की मौज-मस्ती और गतिविधियों में समय खराब न करके अपने कामों में ही व्यस्त रहें।

करियर: आज के व्यापार में जो काम चल रहे हैं, इसमें कुछ नई उपलब्धियां प्राप्त होगी। इन पर बहुत ज्यादा मेहनत की जरूरत है क्योंकि आने वाले समय में बहुत ही फायदेमंद स्थितियां प्राप्त होगी। सरकारी नौकरी वाले लोगों के ऊपर ज्यादा काम का बोझ रहेगा।
लव: शादीशुदा जीवन में मिठास रहेगी। प्रेम प्रसंगों के मामले में लापरवाही करना दूरियां ला सकता है।
स्वास्थ्य: मेडिटेशन, व्यायाम आदि के लिए भी कुछ समय जरूर निकालें। ज्यादा थकान की वजह से सिर दर्द और कमजोरी महसूस हो सकती है।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 8