

स्थान : देहरादून


भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में सोमवार को भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।



कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, संगठन महामंत्री अजय कुमार सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।



सभी नेताओं ने वाजपेयी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।



इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि “अटल जी केवल एक राजनेता ही नहीं, बल्कि वैचारिक पुरुष भी थे। भारतीय राजनीति में उनके जैसा व्यक्तित्व मिलना दुर्लभ है। उन्होंने अपने कार्यकाल में देश के हर गांव तक विकास की गति को आगे बढ़ाया और पूरे राष्ट्र का मार्गदर्शन किया।”


भट्ट ने कहा कि वाजपेयी जी ने राजनीति को राष्ट्रसेवा का माध्यम बनाया और हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों को सर्वोपरि रखा।


उनके नेतृत्व में देश ने नई दिशा और नई ऊँचाइयाँ हासिल कीं।


वरिष्ठ नेताओं ने भी कहा कि वाजपेयी जी का व्यक्तित्व हर पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी है। उनके विचार और कृतित्व आने वाली पीढ़ियों को सदैव मार्गदर्शन देते रहेंगे।


