

रिपोर्टर : पंकज सक्सेना
स्थान : हल्द्वानी


नैनीताल जिला पंचायत चुनाव के दौरान हुई अराजकता और अभद्र व्यवहार को लेकर सांसद अजय भट्ट ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में गुंडागर्दी और अमर्यादित भाषा का कोई स्थान नहीं है।



अजय भट्ट ने बताया कि चुनाव के दौरान कांग्रेस के समर्थकों ने मुख्यमंत्री सहित कई नेताओं के लिए अभद्र टिप्पणियां की।


उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में लोकलाज जरूरी है और चुनावी प्रक्रिया का सम्मान किया जाना चाहिए।


भट्ट ने कहा कि भाजपा के पक्ष में आए चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस में हो रही बौखलाहट स्वाभाविक है, लेकिन इसका यह अर्थ नहीं कि समाज और लोकतंत्र में अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया जाए।


सांसद अजय भट्ट ने आगे कहा कि अब पूरा मामला माननीय न्यायालय के अधीन है, और सभी संबंधित पक्षों को शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से समाधान की प्रतीक्षा करनी चाहिए।

उन्होंने जनता से अपील की कि चुनाव परिणाम के बाद किसी भी तरह की हिंसा या अभद्रता से बचें और लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करें।


राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि इस प्रकार के बयान लोकतंत्र में अनुशासन बनाए रखने और सामाजिक स्थिरता को कायम रखने में मदद करते हैं।


