

स्थान : ऋषिकेश


चंद्रभागा नदी में तेज बहाव के चलते एक दंपति के बह जाने की दर्दनाक घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी काम से घर लौटते समय चंद्रभागा नदी पार कर रहे थे, तभी तेज बहाव में बह गए और गंगा नदी में जा पहुंचे।



घटना के तुरंत बाद SDRF और स्थानीय गोताखोरों की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।


घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा है और प्रशासन अलर्ट मोड पर है।



बताया जा रहा है कि हादसा उस समय हुआ जब दंपति ने नदी पार करने की कोशिश की, लेकिन बारिश के कारण नदी का जलस्तर और बहाव अचानक तेज हो गया। देखते ही देखते दोनों बहते हुए गंगा में समा गए।

SDRF की टीमें लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही हैं। अब तक दंपति का कोई सुराग नहीं मिल सका है।


प्रशासन की ओर से लोगों से नदियों और बरसाती नालों को पार न करने की अपील की गई है, विशेषकर बरसात के मौसम में, जब जल स्तर और बहाव खतरनाक रूप से बढ़ जाते हैं।



