आज का राशिफल जानिए क्या कहती हैं आपकी राशियाँ

आज का राशिफल जानिए क्या कहती हैं आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव: आज दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। पिछले कुछ अनुभवों से सीख कर आप आज को और बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे और काफी हद तक सफल भी होंगे। घरेलू और व्यावहारिक जीवन में अच्छा बदलाव आएगा। रिश्तेदारों का घर में आना-जाना रहेगा।
नेगेटिव: किसी करीबी युवा व्यक्ति के साथ किसी छोटी सी बात को लेकर मनमुटाव होने की आशंका है। इसकी वजह से आपके स्वभाव में तनाव और चिड़चिड़ापन रहेगा। लेकिन धैर्य बनाए रखना जरूरी है क्योंकि इसका असर आपके परिवार पर भी पड़ सकता है।

करियर: इस समय व्यापार में लचीला रुख रखें। कुछ मुश्किल हालात रहेंगे। ठेकेदारी से जुड़े व्यापार में नुकसान की स्थिति बन रही है। ऑफिस के काम में जरा सी चूक या लापरवाही होने से काम का बोझ बढ़ सकता है।
लव: पारिवारिक माहौल अनुशासित और शांतिपूर्ण बना रहेगा और सकारात्मक ऊर्जा फैली रहेगी।
स्वास्थ्य: गैस और बदहजमी की वजह से पेट खराब रह सकता है। हल्का और आसानी से पचने वाला खाना रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 3

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव: किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात आपको एक नई दिशा देगी। धर्म-कर्म से जुड़े काम और समाज सेवा से जुड़ी संस्था के सहयोग में आपका समय बीतेगा। इससे आपको मन को शांति मिलेगी और आप अपने काम को बहुत अच्छे तरीके से कर पाएंगे।
नेगेटिव: किसी भी मुश्किल समय में घबराने की बजाय उसका हल खोजने की कोशिश करें, तो आप जल्दी ही किसी सही नतीजे पर पहुँच पाएंगे। अगर पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई मनमुटाव चल रहा है, तो आज इस समस्या का हल संभव है।

करियर: कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित होती जाएंगी। लेकिन अपने विरोधियों की गतिविधियों पर लापरवाह न रहें। कमीशन से जुड़े कामों में सावधानी बरतने की जरूरत है। खासकर नौकरी करने वाली महिलाओं के लिए कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धियां मिलेंगी।
लव: घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। आपसी संबंधों में भी मिठास बढ़ेगी।
स्वास्थ्य: मौसम के बुरे असर से बचाव रखने के लिए प्राकृतिक चीजों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें।
भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 3

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव: कलात्मक और रुचि वाले कामों में खास समय बीतेगा और आप अपने आपको बहुत ही ऊर्जावान महसूस करेंगे। किसी पारिवारिक सदस्य की शादी से जुड़ा रिश्ता आ सकता है। विदेशी संपर्कों से अच्छी आमदनी होने की संभावना है।
नेगेटिव: अपने बजट को भी ध्यान में रखकर चलना जरूरी है। आमदनी से ज्यादा खर्चा बढ़ने की आशंका है। भाइयों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। विवादित मामलों को गुस्से की बजाय शांति से निपटाने की कोशिश करें।

करियर: व्यापार से संबंधित किसी भी नए काम में आज रुचि न लें, क्योंकि सही समय न देने की वजह से दिक्कतें आएंगी। मीडिया, कला, कंप्यूटर आदि से संबंधित व्यापार में फायदेमंद स्थिति रहेगी। इस समय लेनदेन को लेकर कुछ गलतियां हो सकती हैं।
लव: प्रेम संबंधों में आपके असंतुलित व्यवहार की वजह से भावनात्मक दूरियां आ सकती हैं। अपने व्यवहार में नरमी बनाकर रखें। जीवनसाथी का सहयोग आपके मनोबल को बढ़ाएगा।
स्वास्थ्य: थकान की वजह से पैरों में दर्द और अपच जैसी शिकायत महसूस हो सकती है। लापरवाही न करके तुरंत दवाई लें।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 9

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव: आज कई तरह की गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। अनुभवी और सकारात्मक लोगों के साथ कुछ समय बिताने से आपके व्यक्तित्व और आत्मविश्वास में भी सुधार आएगा। कोई रुकी हुई पेमेंट भी मिल सकती है, इसलिए कोशिश करते रहें।
नेगेटिव: अचानक कुछ ऐसे खर्चे भी आ सकते हैं, जिन पर कटौती करना मुश्किल होगा। कुछ गलत सोच वाले लोग आपके कामों में रुकावट डाल सकते हैं। ऐसे लोगों के साथ कोई भी संपर्क न रखें। परिवार के लोगों पर बहुत ज्यादा अनुशासन बनाकर रखना उन्हें परेशान कर सकता है।

करियर: व्यापारिक गतिविधियों को योजनाबद्ध तरीके से व्यवस्थित करें। निजी कारणों की वजह से कुछ समस्याएं आ सकती हैं। बेहतर होगा कि किसी बड़े व्यक्ति की सलाह जरूर लें। नौकरी करने वाले लोग पैसों से जुड़े कामों पर ज्यादा ध्यान दें, क्योंकि छोटी सी लापरवाही आपके लिए समस्या खड़ी कर देगी।
लव: घर के मामलों को सुलझाने में आपका खास सहयोग रहेगा। इससे आपसी संबंधों में भावनात्मक रूप से मजबूती आएगी।
स्वास्थ्य: थकान ज्यादा रहेगी। सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या भी बढ़ सकती है।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 6

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव: घर में अनुशासन और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने में आपका खास योगदान रहेगा। आप अपने काम के प्रति पूरी तरह समर्पित रहें, भाग्य अपने आप ही आपका साथ देगा। आपको अच्छी उपलब्धियां हासिल होने वाली हैं।
नेगेटिव: कोई काम मन के हिसाब से न होने से तनाव न लें। धैर्य और सहनशीलता बनाए रखना बहुत जरूरी है। गुस्से और जोश में आने की वजह से हालात और ज्यादा बिगड़ सकते हैं। पैतृक संपत्ति जैसे काम अभी टाल ही रखें।

करियर: व्यापार में बहुत ही समझदारी से फैसला लेने की जरूरत है। आज किसी के साथ साझेदारी से जुड़ा काम न करें, तो ठीक रहेगा, क्योंकि नुकसान होने की संभावना बन रही है। जोखिम भरे और गैरकानूनी कामों से दूर रहें। नौकरी में जगह बदलने के लिए इच्छुक लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है।
लव: परिवार के लोगों और जीवनसाथी का पूरा सहयोग रहेगा। लेकिन ध्यान रखें कि किसी दूसरे लिंग के व्यक्ति से मेल-मुलाकात आपकी छवि को खराब कर सकती है।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सिर्फ निजी संबंधों में कड़वाहट आने की वजह से कुछ तनाव रह सकता है।
भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 6

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव: आज आपका कोई सपना पूरा होने वाला है, इसलिए अपने कामों पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित रखें। परिवार से जुड़े कामों को भी पूरा करने में आपका खास योगदान बना रहेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में अच्छे नतीजे मिलेंगे।
नेगेटिव: कभी-कभी काम ज्यादा होने की वजह से स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। किसी करीबी व्यक्ति की पैसों से मदद करने की वजह से आपका हाथ कुछ तंग हो जाएगा। बेहतर होगा कि दिल की बजाय दिमाग से काम लें।

करियर: व्यापारिक जगह पर अच्छी व्यवस्था बनी रहेगी और आपका दबदबा भी रहेगा। कर्मचारियों के सहयोग से आप कोई महत्वपूर्ण डील भी फाइनल करेंगे, जो कि फायदेमंद रहेगी। नौकरी करने वाले लोगों को ज्यादा काम का बोझ की वजह से दिक्कत आ सकती है। बड़े अधिकारियों से संपर्क मधुर रखें।
लव: घर के माहौल को अनुशासित बनाकर रखने में पति-पत्नी दोनों का पूरा सहयोग रहेगा। बच्चों के साथ कुछ समय बिताना उनके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कुछ समय व्यायाम और योग में लगाएं। इस समय माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 3

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव: अपने संपर्कों या मीडिया द्वारा निजी और व्यापार से संबंधित और ज्यादा जानकारियां हासिल करें। घर को सजाने के लिए नई चीजों की खरीदारी की योजनाएं बनेंगी। परिवार के साथ किसी मनोरंजक यात्रा का भी विचार बनेगा।
नेगेटिव: अपनी काम करने के तरीके और योजनाओं को सही तरीके से पूरा करने की कोशिश करें, क्योंकि किसी की गलत सलाह आपको भ्रमित कर सकती है। बच्चों की गतिविधियों और शिक्षा से जुड़े विषय में भी जानकारी लेते रहें।

करियर: समय अच्छा है। व्यापार में रुके हुए कामों में तेजी आएगी। साथ ही मौजूदा काम भी अच्छी तरह चलते रहेंगे। बैंकिंग, वकील, सीए जैसे पेशों के लिए समय बहुत ही अच्छा है। ऑफिस की जिम्मेदारियों को भी आप अच्छी तरह निभाएंगे।
लव: परिवार के सदस्यों के बीच किसी मुद्दे को लेकर वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। प्रेमी-प्रेमिका दोनों एक-दूसरे की भावनाओं और हालातों को समझेंगे।
स्वास्थ्य: बहुत ज्यादा व्यस्तता और काम के बोझ की वजह से मानसिक तनाव रहेगा। मेडिटेशन में कुछ समय बिताना और अच्छी किताबें पढ़ना आपको ऊर्जावान रखेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 6

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव: कुछ दिक्कतें और परेशानियां बनी रहेंगी, लेकिन समय रहते उन पर ध्यान देने से सफलता भी मिलेगी। लक्ष्य पाने में भाइयों का अच्छा सहयोग मिलेगा। खेलकूद जैसी गतिविधियों से जुड़े विद्यार्थियों के लिए कुछ संभावनाएं आ सकती हैं।
नेगेटिव: दिन के दूसरे हिस्से में हालात कुछ खराब हो जाएंगे, जिससे आपको लगेगा कि भाग्य साथ नहीं दे रहा। लेकिन अपना आत्मविश्वास बनाए रखें, जल्दी ही सब ठीक हो जाएगा। जल्दबाजी के चक्कर में आप कुछ काम अधूरे छोड़ सकते हैं।

करियर: व्यापार में बहुत ज्यादा मेहनत और ध्यान लगाने की जरूरत है। प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। मुश्किल समय में किसी योग्य व्यक्ति की सलाह लेना ठीक रहेगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को कोई यात्रा करनी पड़ सकती है।
लव: शादीशुदा संबंध में मिठास बनी रहेगी। दोस्तों से मेल-मुलाकात तनाव भरे दिन से राहत देगी।
स्वास्थ्य: आपकी व्यवस्थित दिनचर्या और अच्छा रहन-सहन आपको स्वस्थ रखेगा। इम्यून सिस्टम भी अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 9

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव: आप अपनी दिनचर्या में अच्छा बदलाव महसूस करेंगे। किसी पारिवारिक समस्या में आपकी मौजूदगी और सलाह महत्वपूर्ण रहेगी और सही हल भी निकलेगा। विद्यार्थियों को भी अपनी प्रतियोगिता परीक्षा में मेहनत के हिसाब से अच्छे नतीजे मिलेंगे।
नेगेटिव: आपके वहम और जिद्दीपन जैसे स्वभाव की वजह से किसी के साथ संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। विद्यार्थियों का अपनी पढ़ाई के प्रति लापरवाही करना ठीक नहीं है। कोई महत्वपूर्ण चीज खोने या भूलने की वजह से चिंता रहेगी।

करियर: इस समय व्यापार से संबंधित तय यात्रा को टालना ही ठीक है। सरकारी मामलों में किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें और अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन जरूर लें। नौकरी करने वाले लोगों को अपना लक्ष्य हासिल करने में दिक्कत रहेगी, लेकिन बड़े अधिकारियों का सहयोग भी मिलेगा।
लव: जीवनसाथी की तबीयत खराब होने की वजह से परिवार से जुड़ी जिम्मेदारी भी आपके ऊपर रहेगी, लेकिन आप अच्छी तरह सभी कामों को निभाने में सक्षम रहेंगे।
स्वास्थ्य: बहुत ज्यादा काम के बोझ की वजह से थकान और कमजोरी महसूस करेंगे। सबके साथ अपना भी ध्यान रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 3

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव: समय व्यस्तता भरा रहेगा। धैर्य और संयम से काम लें। आप अपनी प्रतिभा, ऊर्जा और मेहनत द्वारा हर चुनौती को स्वीकार करेंगे और अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। महिलाएं अपने घर और बाहर दोनों कामों में तालमेल बिठाते हुए आगे बढ़ेंगी।
नेगेटिव: पैसों के लेनदेन से जुड़ा कोई भी काम आज न करें। रिश्तेदारों से संबंधित कुछ वाद-विवाद हो सकते हैं, लेकिन हर समस्या का हल बहुत ही समझदारी से करें। ध्यान रखें कि कोई पुरानी नकारात्मक बात आज पर हावी न हो।

करियर: पैसों से संबंधित व्यापार में खास ध्यान रखने की जरूरत है। मीडिया, ग्लैमर आदि से जुड़े लोगों के लिए यह बेहतरीन समय है। लेकिन ऑफिस में अपने सहयोगियों के साथ तालमेल बिठाकर रखने में कुछ परेशानी महसूस होगी। बेकार की बहस और वाद-विवाद में न उलझें।
लव: पार्टनर और परिवार के साथ कुछ समय मनोरंजन और शॉपिंग में भी बिताएं। इससे आपसी संबंधों में और ज्यादा नजदीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन बाहर के माहौल से सावधान रहना बहुत जरूरी है।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 6

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव: यह समय भावुकता के बजाय दिमाग से फैसला लेने का है। आज कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि आपके हाथ में आ सकती है। करीबी रिश्तेदारों के साथ प्रॉपर्टी को लेकर गंभीर और फायदेमंद बातचीत होगी। घर में कोई धार्मिक आयोजन से जुड़ी योजना बनेगी।
नेगेटिव: प्रॉपर्टी या निवेश से संबंधित गतिविधियां आज टाल ही रखें, क्योंकि कोई नुकसान होने जैसी आशंका है। कहीं से कोई बुरी खबर भी मिल सकती है, जिसकी वजह से मन दुखी रहेगा।

करियर: कारोबार से जुड़े लिए गए फैसले अच्छे रहेंगे। किसी राजनीतिक और अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके व्यापार को नई दिशा देगी। कर्मचारियों का सहयोग भी आपको तनाव मुक्त रखेगा। लेकिन इस समय किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचें।
लव: पारिवारिक माहौल सुखद और तालमेल भरा रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका अपने संबंधों के बीच अहंकार की स्थिति न बनने दें।
स्वास्थ्य: अपने खान-पान और दिनचर्या को व्यवस्थित बनाए रखें। इससे स्वास्थ्य में सुधार आएगा और आप ऊर्जावान महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 8

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव: आज किसी खास व्यक्ति के साथ आपका बातचीत होगा, आपके आत्मविश्वास और मनोबल में बढ़ोतरी होगी। पैसों से जुड़े कामों को पूरा करने में ज्यादा महत्व दें। संतान की शिक्षा को लेकर किए गए प्रयास सफल रहेंगे।
नेगेटिव: बच्चों की किसी नकारात्मक गतिविधि का पता चलने से मन कुछ दुखी रहेगा, लेकिन इस समय बहुत ही समझदारी से हालात को सुलझाने की जरूरत है। वक्त के हिसाब से अपनी दिनचर्या और सोच में भी बदलाव लाना जरूरी है।

करियर: व्यापार में पिछले काफी समय से कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। साथ ही काम करने के तरीके में भी सुधार आएगा। ध्यान रखें कि किसी सहयोगी के साथ मनमुटाव की स्थिति न बने। नौकरी करने वाले लोगों के ऊपर काम की अधिकता बनी रहेगी।
लव: शादीशुदा संबंध मधुर रहेंगे। अचानक ही किसी पुराने दोस्त के मिलने से खुशियों भरी यादें ताजा होंगी।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की जाँच जरूर कराएं।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 1