हर्षिल-धराली आपदा: रेस्क्यू ऑपरेशन में आई तेजी, अब तक 61 लोगों को किया गया शिफ्ट

हर्षिल-धराली आपदा: रेस्क्यू ऑपरेशन में आई तेजी, अब तक 61 लोगों को किया गया शिफ्ट

उत्तरकाशी

हर्षिल और धराली क्षेत्र में आई आपदा के बाद राहत और बचाव कार्यों में तेजी आ गई है। सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस व अन्य संबंधित एजेंसियां युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज सुबह 10 बजे तक 61 लोगों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से आईटीबीपी मातली कैंप शिफ्ट किया जा चुका है। इन सभी लोगों को आवश्यक प्राथमिक उपचार और राहत प्रदान कर उनके गंतव्य तक भेजने की व्यवस्था भी प्रशासन द्वारा सुनिश्चित की गई है।

सभी एजेंसियों का समन्वय सराहनीय
रेस्क्यू कार्य में सभी एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय देखने को मिल रहा है। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों, बाधित सड़कों और खराब मौसम के बावजूद राहत कार्यों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया जा रहा है।

प्रशासन की सतर्क निगरानी
उच्चाधिकारियों की सतर्क निगरानी में हर घंटे हालात की समीक्षा की जा रही है और ज़रूरत के अनुसार फील्ड में तैनात टीमों को निर्देशित किया जा रहा है।

प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें, धैर्य बनाए रखें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासनिक हेल्पलाइन से संपर्क करें।

आपदा प्रबंधन विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि राहत कार्य तब तक जारी रहेंगे जब तक अंतिम व्यक्ति सुरक्षित स्थान पर नहीं पहुंचा दिया जाता।