

उत्तरकाशी

धराली-हर्षिल आपदा क्षेत्र में आज सुबह से ही रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। प्रशासन, आईटीबीपी, एसडीआरएफ और अन्य एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई के तहत अब तक सुबह 9:30 बजे तक करीब 50 लोगों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से आईटीबीपी मातली कैंप शिफ्ट किया जा चुका है।


आईटीबीपी कैंप में दी जा रही चिकित्सा और राहत
हेलीकॉप्टर से लाए गए सभी लोगों को आईटीबीपी मातली में प्राथमिक उपचार और आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है



। इसके बाद उन्हें उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।



प्रशासन सतर्क, रेस्क्यू जारी
प्रशासन ने बताया कि खराब मौसम और भू-स्खलन की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद राहत एवं बचाव कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जा रही है। हेलीकॉप्टर की मदद से लगातार रेस्क्यू किया जा रहा है।


अधिकारियों की निगरानी में चल रहा अभियान
पूरे अभियान की निगरानी उच्चाधिकारियों द्वारा की जा रही है और हर घंटे स्थिति की समीक्षा कर राहत कार्यों में तेजी लाई जा रही है।


प्रशासन ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें और किसी भी आवश्यक सहायता के लिए प्रशासनिक नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें।




