जोगीधारा ज्ञान गंगा पॉइंट के पास लैंडस्लाइड, बदरीनाथ हाईवे कुछ समय रहा बाधित

जोगीधारा ज्ञान गंगा पॉइंट के पास लैंडस्लाइड, बदरीनाथ हाईवे कुछ समय रहा बाधित

ज्योतिर्मठ

नगर क्षेत्र के प्रवेश द्वार से पहले जोगीधारा ज्ञान गंगा प्वाइंट के समीप मंगलवार को जबरदस्त लैंडस्लाइड की घटना सामने आई।

अचानक पहाड़ी से एक बड़ा बोल्डर हाईवे पर आ गिरा, जिससे बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग कुछ समय के लिए बाधित हो गया।

लैंडस्लाइड की तीव्रता इतनी थी कि कुछ ही पलों में मलबा और चट्टानें सड़क पर फैल गईं, जिससे वाहनों की आवाजाही रुक गई और यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।

प्रशासन ने तुरंत कराया मार्ग साफ
सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जेसीबी और अन्य संसाधनों की मदद से हाईवे से मलबा हटाया गया और कुछ समय बाद मार्ग को दोबारा यातायात के लिए खोल दिया गया।

मौसम को लेकर प्रशासन अलर्ट
बारिश के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में लैंडस्लाइड की घटनाएं बढ़ रही हैं। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले मौसम और मार्ग की स्थिति की जानकारी अवश्य लें और सावधानी बरतें।

गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन यह घटना एक बार फिर से पहाड़ों में बदलते मौसम और भूस्खलन के खतरों की गंभीरता को उजागर करती है।