

स्थान – रानीखेत

रिपोर्ट – संजय जोशी

रानीखेत में अधिवक्ता संघ के बहुप्रतीक्षित चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गए। अध्यक्ष पद पर रोमांचक मुकाबले में निवर्तमान अध्यक्ष विजय प्रकाश पांडे और हिमांशु बिष्ट को समान रूप से 18-18 मत प्राप्त हुए।



इस स्थिति में दोनों प्रत्याशियों की आपसी सहमति और चुनाव पर्यवेक्षक प्रभात चौधरी की निगरानी में टॉस के जरिए तय किया गया कि विजय पांडे पहले वर्ष और हिमांशु बिष्ट अगले वर्ष अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।



उपाध्यक्ष पद पर गोपाल दत्त उप्रेती ने मारी बाजी
उपाध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में गोपाल दत्त उप्रेती ने अपने प्रतिद्वंदी नवीन पंत को 8 मतों के अंतर से पराजित किया।


कई पदों पर निर्विरोध निर्वाचन
सचिव पद पर कुबेर कार्की, उपसचिव पद पर जरीना उमर, कोषाध्यक्ष पद पर नासिर हुसैन और लेखा परीक्षक पद पर नरेंद्र सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए।

यह चुनाव वरिष्ठ अधिवक्ता एवं बार काउंसिल सदस्य प्रभात चौधरी की देखरेख में तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन उपाध्याय के संचालन में संपन्न हुआ।


नई कार्यकारिणी को दी गई शुभकामनाएं
चुनाव परिणाम घोषित होते ही वरिष्ठ अधिवक्ताओं राजेश रौतेला, रघुनंदन वैला, प्रमोद पांडे, महेंद्र सिंह बिष्ट, सीपी पांडे, संजय जोशी सहित अन्य अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं और अधिवक्ता संघ के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



