हरिद्वार पुलिस मुख्यालय में एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने एनडीपीएस मामलों की समीक्षा की, जांच में लापरवाही पर फटकार

हरिद्वार पुलिस मुख्यालय में एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने एनडीपीएस मामलों की समीक्षा की, जांच में लापरवाही पर फटकार

हरीद्वार

संवाददाता – मनोज कश्यप

जनपद हरिद्वार पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की अध्यक्षता में एनडीपीएस (नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सबस्टेंसेज) एक्ट से जुड़े मामलों को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में एसएसपी ने नशीली दवाओं से जुड़े लंबित मामलों की बारीकी से समीक्षा की।

बैठक के दौरान उन्होंने उन विवेचकों को कड़ी फटकार लगाई, जिन्होंने वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी में लापरवाही बरती।

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने स्पष्ट निर्देश दिए कि नशे के कारोबार में लिप्त अपराधियों के खिलाफ प्रभावी, ठोस और समयबद्ध कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एसएसपी ने सभी विवेचकों को नशीली दवाओं के मामलों में तेजी से काम करने और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए हैं

ताकि हरिद्वार में नशे के खिलाफ लड़ाई को मजबूती मिल सके।