रूड़की में शातिर साइकिल चोर सीसीटीवी में कैद, पुलिस ने कार्रवाई का दिया आश्वासन

रूड़की में शातिर साइकिल चोर सीसीटीवी में कैद, पुलिस ने कार्रवाई का दिया आश्वासन

लोकेशन- रूड़की
संवाद्दाता- प्रिंस शर्मा

रूड़की के रामनगर गली नंबर 6 में एक कोचिंग इंस्टिट्यूट के सामने से एक शातिर साइकिल चोर ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

लाल रंग की टी-शर्ट पहने इस व्यक्ति ने मौका पाते ही एक साइकिल चोरी कर फरार हो गया।

घटना तब हुई जब एक बच्चा कोचिंग सेंटर से बाहर निकला तो उसकी साइकिल गायब थी। आसपास खोजने पर साइकिल नहीं मिलने पर लोगों ने कोचिंग के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की।

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि लाल टी-शर्ट में व्यक्ति गली नंबर 6 में घूमता रहा और मौके की तलाश में था। जैसे ही मौका मिला, उसने साइकिल लेकर वहां से फरार हो गया।

साइकिल मालिक सुकेश शाही ने पुलिस को तहरीर देकर इस घटना की जानकारी दी है। पुलिस ने जल्द ही चोर को पकड़ने का आश्वासन दिया है।

नगरवासियों से अपील है कि यदि वे इस लाल टी-शर्ट पहने शातिर चोर को कहीं भी देखें तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करें और सतर्क रहें।