आज का राशिफल जानिए क्या कहती हैं आपकी राशियाँ

आज का राशिफल जानिए क्या कहती हैं आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव: यह समय पूरी लगन से मेहनत करने का है। आप पूरी गंभीरता से उलझे हुए मामलों को सुलझा पाएंगे। आपके विनम्र स्वभाव से आपकी लोकप्रियता और प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
नेगेटिव: व्यर्थ की बातों में समय बर्बाद न करें और अपनी दिनचर्या को अनुशासित रखें। थकान और बेचैनी से आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं, इसलिए सहन शक्ति को मजबूत बनाए रखें। दूसरों की समस्याओं में ज्यादा उलझने से आप खुद तनाव ले लेंगे।

करियर: व्यवसाय से जुड़ी बाहरी गतिविधियों के बजाय कार्यस्थल पर ज्यादा समय बिताएं। अपने संपर्कों को मजबूत करने से नए अवसर मिलेंगे। ध्यान रखें कि किसी महत्वपूर्ण कर्मचारी की वजह से कार्यक्षेत्र की व्यवस्था बिगड़ सकती है।
लव: परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा तालमेल बनाकर रखें। युवा वर्ग को प्रेम संबंधों में पड़कर अपने करियर से समझौता नहीं करना चाहिए।
हेल्थ: आपको संक्रमण, खांसी, जुकाम और गले में दर्द जैसी समस्या हो सकती है। लापरवाही न बरतें और तुरंत इलाज करवाएं। देसी चीजों का सेवन करना भी फायदेमंद रहेगा।

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव: यदि आपकी कोई पेमेंट रुकी हुई है, तो कोशिश करने पर वह टुकड़ों में मिल सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सामाजिक गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा, और आपकी उपस्थिति विशेष रूप से सम्मानजनक मानी जाएगी।
नेगेटिव: किसी मित्र या रिश्तेदार से चल रहे विवाद को समझदारी से सुलझाएं। अपने गुस्से और आवेश जैसी आदतों को सुधारें, वरना इसका नकारात्मक असर आप पर भी पड़ेगा।

करियर: व्यवसाय में इस समय आपका भाग्य पूरी तरह से आपके पक्ष में है। आपके काम आसानी से बनते जाएंगे, लेकिन जल्दबाजी के बजाय धैर्य से काम करें। नौकरीपेशा लोगों को कोई विशेष जिम्मेदारी मिलने से काम का बोझ बढ़ सकता है।
लव: आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छे से निभा पाएंगे। आपसी संबंधों में भी निकटता बनी रहेगी।
हेल्थ: आपकी व्यवस्थित दिनचर्या और अच्छा रहन-सहन आपको स्वस्थ रखेगा। आपका इम्यून सिस्टम भी उत्तम रहेगा।

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव: यह समय आत्म-मंथन और आत्मनिरीक्षण करने का है। अपनी कुशलता और समझदारी से आप किसी भी काम में अच्छे नतीजे पा सकेंगे। ग्रहों की स्थिति आपको हर परिस्थिति का हल निकालने की शक्ति दे रही है।
नेगेटिव: कोई भी फैसला व्यवहारिक होकर लें। किसी से ज्यादा उम्मीदें न रखें, बल्कि अपनी योग्यता पर ही विश्वास रखें। व्यर्थ की बातों में अपना समय बर्बाद न करें। भावनाओं में आकर कोई वादा न करें।

करियर: व्यावसायिक स्थल पर अभी किसी भी तरह का बदलाव करना ठीक नहीं है। दिक्कत आने पर अनुभवी लोगों से सलाह लेना उचित रहेगा। सरकारी काम में अधिकारियों की मदद जरूर लें। नौकरी में जगह बदलने की खबर मिल सकती है।
लव: दाम्पत्य जीवन में अच्छा तालमेल बनाकर रखने से घर का माहौल भी ठीक बना रहेगा। प्रेम संबंध मर्यादित और विश्वास भरे रहेंगे।
हेल्थ: छोटी-छोटी बातों पर तनाव लेने की आदत को सुधारें और सकारात्मक बने रहें। सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या परेशान कर सकती है।

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव: आज का दिन परिवार के साथ हंसी-मजाक में बीतेगा, जिससे आप खुद को हल्का और सकारात्मक महसूस करेंगे। अपनी मेहनत और समझदारी से आप कोई विशेष उपलब्धि भी हासिल करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
नेगेटिव: पैसे के लेन-देन को आज के लिए टाल देना ठीक रहेगा, क्योंकि कोई गलती होने की संभावना है। जल्दी सफलता पाने के चक्कर में आप अपना नुकसान भी कर सकते हैं। अपने आवेशपूर्ण व्यवहार पर नियंत्रण रखें और सहजता से काम करें।

करियर: व्यवसाय में सहकर्मियों और स्टाफ की मदद से व्यवस्था बनी रहेगी। उनके सहयोग से आप कोई अहम फैसला भी लेंगे। इस समय ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में है, इसका सही उपयोग करें। नौकरीपेशा लोगों के लिए तबादले के योग बन रहे हैं।
लव: पारिवारिक वातावरण सुखद और सौहार्दपूर्ण रहेगा। संबंधियों से मिलने के अवसर बनेंगे। प्रेमी-प्रेमिका अपने संबंधों में अच्छा तालमेल बनाकर रखेंगे।
हेल्थ: थकान की वजह से सिर दर्द और ब्लड प्रेशर बढ़ने जैसी समस्या हो सकती है। आराम करें और मौसम से अपना बचाव रखें।

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव: यदि आप किसी विशेष काम के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो उसमें आपको उचित सफलता मिलने वाली है। आप कई अन्य गतिविधियों में भी सक्रिय रहेंगे। लोगों की बातों की परवाह न करके अपने कामों पर ध्यान देना आपके लिए फायदेमंद होगा।
नेगेटिव: अपनी इच्छा पूरी करने के लिए आपको बहुत ज्यादा कोशिश करनी पड़ेगी। व्यर्थ की गतिविधियों में अपना समय खराब न करें। कभी-कभी आपकी कोई बात किसी को दुख पहुंचा सकती है। बेवजह यात्रा करने से बचें।

करियर: व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर लिए गए ठोस निर्णय सफल होंगे। प्रभावशाली व्यापारियों से संपर्क बनेंगे जो आपके लिए लाभदायक रहेंगे। पार्टनरशिप वाले व्यवसाय में किसी तरह के बदलाव की संभावना बन रही है।
लव: पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। घर में मेहमानों का आना-जाना भी लगा रहेगा। परिवार के साथ घूमने जाने का मौका मिलेगा।
हेल्थ: मौसम से अपनी सुरक्षा के लिए दिनचर्या को व्यवस्थित रखें और खान-पान का भी उचित ध्यान रखें।

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव: पैसों से जुड़ी गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी और इस समय कहीं निवेश करना फायदेमंद होगा। दूसरों से सलाह लेने की बजाय अपने मन की बात सुनें। इससे आप अपने कामों को बेहतरीन तरीके से पूरा कर पाएंगे। कोई खुशखबरी मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।
नेगेटिव: किसी भी तरह के कानूनी झमेले में न पड़ें और ट्रैफिक नियमों का पालन जरूर करें। किसी करीबी मित्र के साथ संबंध खराब होने की स्थिति बन रही है। इस समय कहीं यात्रा करने का समय ठीक नहीं है।

करियर: सरकारी संस्थाओं से जुड़े काम जैसे टेंडर मिलने की अच्छी संभावना है। मीडिया और रचनात्मक व्यवसाय से जुड़े लोगों को कुछ अच्छा काम करने के लिए पुरस्कार मिल सकता है। ऑफिस की व्यवस्था कुछ अस्त-व्यस्त रहेगी।
लव: घर में सुकून भरा माहौल रहेगा। बेवजह के प्रेम संबंधों में अपना समय बर्बाद न करें।
हेल्थ: ज्यादा भागदौड़ की वजह से थकान और कमजोरी रह सकती है। अपने आराम पर भी जरूर ध्यान दें।

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव: आज कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। नई उम्मीदों और प्रयासों का अच्छा परिणाम मिलेगा। सामाजिक गतिविधियों में भी आपका योगदान रहेगा। अगर कोई कानूनी काम रुका हुआ है, तो आज किसी अधिकारी की मदद से उसके हल होने की संभावना है।
नेगेटिव: पड़ोसियों के साथ किसी भी विवाद को धैर्य से सुलझाने की कोशिश करें। कुछ बेवजह के खर्चे लगे रहेंगे, इसलिए इस समय अपनी जरूरतों को सीमित रखना होगा। बच्चों की समस्याओं को सुनने और उनका समाधान करने में भी समय लगाएं।

करियर: व्यवसाय में किसी नए काम की शुरुआत करने का अच्छा समय है। लेकिन इस समय किसी भी तरह का उधार का लेन-देन न करें। नौकरी से जुड़े कामों को गंभीरता से लें, क्योंकि किसी तरह की जांच होने की संभावना है।
लव: परिवार में चल रहे किसी विवाद से माहौल बिगड़ सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
हेल्थ: उचित व्यवस्था न बना पाने की वजह से तनाव और मानसिक परेशानी रहेगी, जिसका असर स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। ध्यान करने से आपको सुकून मिलेगा।

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव: दिन भर कुछ न कुछ गतिविधियां होती रहेंगी। कुछ समय बड़े-बुजुर्गों और वरिष्ठ व्यक्तियों के साथ भी जरूर बिताएं। उनके अनुभवों से आपको एक नई दिशा मिलेगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई से संतुष्ट रहेंगे।
नेगेटिव: यह भी ध्यान रखें कि आपकी जरा सी गलती आपके लिए बहुत बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। निजी और पारिवारिक मामलों में धैर्य और संयम बनाए रखें। पैसों से जुड़ी गतिविधियां सामान्य ही रहेंगी।

करियर: कारोबारी मामलों में कुछ रुकावटें बनी रहेंगी। स्टाफ और कर्मचारियों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद होगा। साझेदारी से जुड़े व्यवसाय लाभदायक रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों के तबादले को लेकर कार्यवाही शुरू हो सकती है।
लव: घर-परिवार में सुकून भरा माहौल रहेगा। लेकिन किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति से ज्यादा मेल-मुलाकात आपकी छवि को खराब कर सकती है।
हेल्थ: खांसी, जुकाम या एलर्जी की समस्या बढ़ सकती है। प्रदूषण और भीड़-भाड़ वाली जगह पर जाने से बचें।

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव: अपनी योग्यता और कार्य क्षमता को बेहतर बनाने का यह बेहतरीन समय है। किसी महत्वपूर्ण काम के पूरा होने से आपको राहत मिलेगी। लोगों की परवाह न करके अपने कामों पर ध्यान देना आपको नई उपलब्धि हासिल करवाएगा।
नेगेटिव: काम और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बिठाना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। अपनी काबिलियत और कार्य क्षमता पर ही विश्वास रखें। अपरिचित लोगों पर भरोसा न करें, क्योंकि आप किसी मुसीबत में फंस सकते हैं।

करियर: दिन का ज्यादा समय अपने कार्यस्थल पर बिताएं और सभी निर्णय खुद ही लें। व्यवसाय में किसी बाहरी व्यक्ति का दखल आपके कर्मचारियों के बीच फूट डाल सकता है। नौकरी में अपने लक्ष्य को समय पर पूरा करने से आपको राहत मिलेगी।
लव: पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात होने से पुरानी यादें ताजा होंगी।
हेल्थ: मौसम के नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए देसी और आयुर्वेदिक चीजों का अधिक सेवन करें।

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव: प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। इसके लिए विशेष रूप से प्रयास करें। धार्मिक कार्यों में आपकी खास रुचि रहेगी और आपका निस्वार्थ योगदान समाज में मान-सम्मान बढ़ाएगा। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।
नेगेटिव: छोटी-छोटी बातों पर घबराने के बजाय धैर्य और संयम रखना जरूरी है। जल्दबाजी और लापरवाही से काम बिगड़ भी सकते हैं। बेवजह खर्चों पर नियंत्रण रखें, क्योंकि इस वजह से आर्थिक दिक्कतें बढ़ेंगी।

करियर: व्यवसाय में कोई उपलब्धि हासिल होगी और आपको अपने प्रयासों का अच्छा परिणाम मिलेगा। अगर कहीं पेमेंट फंसी हुई है, तो आज उसकी वापसी हो सकती है। सरकारी नौकरी करने वालों को किसी खास प्रोजेक्ट पर काम करना पड़ सकता है।
लव: परिवार में अनुशासन और शांति बनाए रखने के लिए कुछ नियम बनाना जरूरी है। प्रेम संबंधों में भी एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान रखें।
हेल्थ: काम की अधिकता का असर स्वास्थ्य पर पड़ेगा। जोड़ों में दर्द जैसी समस्या बढ़ने से आपके काम करने की क्षमता कम हो सकती है।

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव: आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी और आप बहुत ही खुश और ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि लेने से आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। बाहरी गतिविधियों और लोगों से संपर्क बढ़ाने पर भी ध्यान दें।
नेगेटिव: निजी मामलों में बहुत सावधान रहने की जरूरत है। ध्यान रखें कि किसी करीबी मित्र या रिश्तेदार के साथ संबंध खराब न हो। इसके लिए आपको ही कोशिश करनी होगी। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।

करियर: कार्यक्षेत्र में आज कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेना टाल दें, क्योंकि दूसरे कामों में व्यस्तता की वजह से आप इस पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। हालांकि, कर्मचारियों का सहयोग बना रहेगा। नौकरी में काम का बोझ ज्यादा होने से आपके ऊपर विशेष अधिकार भी बढ़ेंगे।
लव: जीवनसाथी के साथ किसी बात पर बहस हो सकती है, इसलिए धैर्य और शांति से काम लें। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।
हेल्थ: डायबिटीज के मरीज नियमित जांच करवाएं, लापरवाही नुकसानदायक हो सकता है।

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव: यदि कहीं निवेश करने की योजना है, तो तुरंत उस पर काम करें, आपको निश्चित रूप से लाभ होगा। परिवार के सदस्यों की खुशी आपकी प्राथमिकता रहेगी और आप उनके साथ सुख-सुविधाओं और खरीदारी में समय बिताएंगे। इस महीने खर्च ज्यादा रहेगा।
नेगेटिव: ध्यान रखें कि दूसरों के मामलों में दखल देने से आप खुद किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। कभी-कभी आलस की वजह से आपके कुछ महत्वपूर्ण काम रुक सकते हैं। इसलिए अपनी कार्यक्षमता और मनोबल को बनाए रखें।

करियर: कार्यस्थल पर मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेंगे, लेकिन अपनी आंतरिक व्यवस्था और काम करने के तरीके में बदलाव लाने की जरूरत है। ऑफिस में फाइलों और दस्तावेजों को संभालने में लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है।
लव: पति-पत्नी के बीच भावनात्मक संबंधों में मधुरता रहेगी। अपने प्रेमी को कोई उपहार जरूर दें, इससे नजदीकियां बढ़ेंगी।
हेल्थ: अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना जरूरी है। मौसम की वजह से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। नियमित रूप से व्यायाम और योग करते रहें।