त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: ग्वाड़ खिर्सू और कलूण सीट पर जिला पंचायत सदस्य पद पर घोषित हुए परिणाम

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: ग्वाड़ खिर्सू और कलूण सीट पर जिला पंचायत सदस्य पद पर घोषित हुए परिणाम

रिपोर्ट भगवान‌ सिंह

पौड़ी गढ़वाल

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिणाम अब सामने आने लगे हैं। ग्वाड़ खिर्सू जिला पंचायत सदस्य पद की सीट पर चैत सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख खिर्सू रहे संपत सिंह रावत सरल को 941 वोटों के अंतर से करारी शिकस्त दी है।

इस सीट पर कुल चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। परिणाम घोषित होते ही चैत सिंह के समर्थकों ने जोरदार जश्न मनाया और उन्हें फूल मालाएं पहनाकर बधाइयां दीं।

वहीं, कलूण जिला पंचायत सदस्य पद के लिए हुए चुनाव में भरत रावत ने 580 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। इस सीट पर पांच उम्मीदवार थे।

भरत रावत को कुल 3045 वोट प्राप्त हुए जबकि उनके मुख्य प्रतिद्वंदी रमेश रावत को 2465 वोट मिले।

आज गुरुवार को लगभग दोपहर 2:30 बजे तक सभी मतगणना केंद्रों पर निर्बाध रूप से मतगणना जारी है।

आगामी परिणाम भी जल्द ही सामने आने की संभावना है। पंचायत चुनाव की यह प्रक्रिया क्षेत्र के लोकतंत्र को मजबूत करने वाली मानी जा रही है।