सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को सम्मानपूर्वक दी गई विदाई, एसपी सिटी ने की सराहना

सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को सम्मानपूर्वक दी गई विदाई, एसपी सिटी ने की सराहना

हल्द्वानी

नैनीताल पुलिस विभाग में लंबे समय तक अपनी अनुकरणीय सेवाएं देने के पश्चात दो पुलिस कर्मियों के ऐच्छिक सेवानिवृत्ति पर आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसपी सिटी श्री प्रकाश चंद्र ने की।

सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मी:

  • श्री राजेंद्र बिष्ट, आरक्षी नागरिक पुलिस (ऐच्छिक सेवानिवृत्ति)
  • श्रीमती चंपा देवी, अनुचर (ऐच्छिक सेवानिवृत्ति)

कार्यक्रम की शुरुआत डीजीपी उत्तराखंड श्री दीपम सेठ द्वारा प्रेषित विशेष शुभकामना संदेश के साथ की गई, जिसमें उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों के योगदान को सराहा और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

एसएसपी नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा ने भी दोनों सेवानिवृत्त कर्मियों को उनके सेवाकाल की सराहना करते हुए स्वस्थ एवं सुखद जीवन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

समारोह के दौरान दोनों सेवानिवृत्त कर्मियों ने अपने विभागीय अनुभवों को साझा किया और पुलिस विभाग में बिताए गए वर्षों को यादगार बताया। उन्होंने सहयोगियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह सेवा जीवन का एक महत्वपूर्ण और गर्वपूर्ण अध्याय रहा।

एसपी सिटी श्री प्रकाश चंद्र ने अपने संबोधन में कहा, “सेवानिवृत्त कर्मियों ने ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ विभाग की सेवा की है, जो सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। अब यह समय है कि वे अपने पारिवारिक जीवन और स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें। स्वस्थ जीवन शैली अपनाएं, संतुलित आहार लें और जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखें।”

इस मौके पर सेवानिवृत्त कर्मियों को सम्मानस्वरूप शॉल, प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह भेंट किए गए।


कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक श्री हरकेश सिंह, पुलिस लाइन नैनीताल सहित सभी शाखा प्रभारी, अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी और सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन उपस्थित रहे। समारोह में भावुक लेकिन गौरवपूर्ण माहौल देखने को मिला।