
हल्द्वानी/गौलापार
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के तहत गौलापार और चोरगलिया क्षेत्र की कई ग्राम सभाओं में ग्राम प्रधान पद के परिणाम सामने आने लगे हैं।


कहीं नए चेहरे जीत दर्ज कर रहे हैं तो कहीं पुराने जनप्रतिनिधियों को जनता ने नकार दिया है।


घोषित परिणाम व प्रमुख बढ़तें:
- नया गांव कटान:
गजेंद्र प्रसाद ने ग्राम प्रधान पद पर लगभग 90 वोटों से जीत दर्ज की। - खनवाल कटान:
पूनम जांगी को अब तक लगभग 180 वोटों की निर्णायक बढ़त हासिल है, जीत की औपचारिक घोषणा शीघ्र अपेक्षित।

- किशनपुर रैकवाल:
उमा रैकवाल ने विजयी होकर क्षेत्र में नया नेतृत्व स्थापित किया। - जगतपुर:
यशवंत सिंह कार्की ग्राम प्रधान पद पर जीत दर्ज कर चुके हैं। - आमखेड़ा (चोरगलिया):
गीता बुघानी ने ग्राम प्रधान पद पर स्पष्ट जीत हासिल की है। स्थानीय लोगों ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया।

- ग्राम कथायत (चोरगलिया क्षेत्र):
एक महिला उम्मीदवार को ग्राम प्रधान पद पर विजय घोषित किया गया है। जनता का भरपूर समर्थन और आशीर्वाद उन्हें मिला है। यह जीत महिला नेतृत्व की ओर एक मजबूत संकेत मानी जा रही है।

शांति व्यवस्था के बीच मतगणना जारी:
प्रशासन द्वारा गौलापार और चोरगलिया के सभी मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ मतगणना कराई जा रही है।

अब तक मतदान केंद्रों से किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। चोर गलियां सभा से सुंदर रूप बाल और आनंदपुर रैकवार से ग्राम प्रधान विजय

