

चमोली

त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 के अंतर्गत गैरसैण में आज सुबह 8:00 बजे से मतगणना प्रक्रिया शुरू हो गई है।



यह प्रक्रिया राजकीय इंटर कॉलेज गैरसैण में सम्पन्न हो रही है, जहाँ मतगणना के लिए 12 टेबल लगाई गई हैं और कुल 10 चक्रों में गिनती की जाएगी।


मतगणना स्थल पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि संपूर्ण प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।


✅ पहले चक्र के विजेता:
मतगणना के पहले चक्र में पांच ग्राम प्रधानों के परिणाम घोषित किए गए, जिसमें निम्नलिखित प्रत्याशी विजयी घोषित हुए:

- डूंगरी: सीमा देवी
- परवाड़ी: ज्योति देवी
- पज्याड़ा: अंकिता देवी
- घंडीयाल: सचिन
- सारेंग्वाड़: सुरेंद्र सिंह

इन विजेताओं को समर्थकों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर जीत की बधाइयाँ दीं। मतगणना स्थल के बाहर लोगों में उत्सुकता और उल्लास का माहौल देखा गया।

प्रशासन ने मतगणना से संबंधित किसी भी अफवाह या अव्यवस्था से बचने की अपील की है और लोगों से शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने का आग्रह किया है।



