

नैनीताल

त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 के तहत जनपद नैनीताल में आज सुबह से मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी माहौल में सुचारु रूप से प्रारम्भ हो चुकी है।



मतगणना कार्य की निगरानी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रहलाद नारायण मीणा के नेतृत्व में की जा रही है।



मतगणना केंद्रों पर बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर लगातार निरीक्षण कर रहे हैं तथा मतगणना स्थलों की हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।



एंटी-सबोटाज चेकिंग जारी:
सभी मतगणना केंद्रों पर बम निरोधक दस्ते (Bomb Disposal Squad) द्वारा नियमित एंटी-सबोटाज चेकिंग की जा रही है, जिससे किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि की संभावना को पहले ही समाप्त किया जा सके।


प्रशासन की आम नागरिकों से अपील:
पुलिस एवं प्रशासन ने प्रत्याशियों, उनके समर्थकों तथा आम नागरिकों से निम्न अपील की है:


- शांतिपूर्वक एवं अनुशासित व्यवहार बनाए रखें।
- किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें।
- पुलिस और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करें।
- चुनाव परिणामों को लोकतांत्रिक मर्यादा के अनुरूप, शांतिपूर्ण और गरिमामय ढंग से स्वीकार करें।

सतत निगरानी व व्यवस्था:
प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि मतगणना केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू है और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, उपद्रव या उन्माद फैलाने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



